• Friday, Mar 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

PM Kisan 22nd Installment: होली से पहले किसानों के खाते में आ सकता है बड़ा तोहफा, जानिए 22वीं किस्त कब और कैसे मिलेगी

PM Kisan 22nd Installment: PM Kisan योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार आर्थिक मदद मिलती है. इस बार 22वीं किस्त होली से पहले आ सकती है, कुछ किसानों को पिछली अटकी किस्त के साथ 4000 रुपये भी मिलेंगे.

  • Samachaar Desk | 15 Feb 2026 03:07 PM
PM Kisan 22nd Installment: होली से पहले किसानों के खाते में आ सकता है बड़ा तोहफा, जानिए 22वीं किस्त कब और कैसे मिलेगी

PM Kisan 22nd Installment: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना देश भर के किसानों के बीच बेहद फेमस है. इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये राशि न केवल छोटे-मोटे खेती-किसानी के खर्चों को पूरा करती है, बल्कि किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा भी बनती है.

अब तक इस योजना के तहत 21 किस्तें वितरित की जा चुकी हैं और सभी की नजरें 22वीं किस्त पर लगी हैं. पिछली किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, इसलिए अगली किस्त का समय करीब आ चुका है.

ये भी पढें

  • ♦ लौंग खाने के अनगिनत फायदे
  • ♦ Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
  • ♦ क्या आप जानते हैं कि शुभ कार्य में दीपक जलाना जरूरी क्यों?

होली से पहले मिल सकता है बड़ा तोहफा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार होली के त्योहार से पहले किसानों के खाते में 22वीं किस्त भेजने की तैयारी में है. संभावना जताई जा रही है कि यह किस्त 24 फरवरी 2026 के बाद कभी भी जारी की जा सकती है. हालांकि सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी है, लेकिन पिछले पैटर्न और त्योहार के समय को देखते हुए यह माना जा रहा है कि किसानों को समय पर पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. याद रहे, इस योजना की शुरुआत 2019 के अंतरिम बजट में हुई थी और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) स्कीम बन चुकी है.

किन किसानों के खाते में आएंगे 4000 रुपये?

इस बार कुछ किसानों के खाते में 4000 रुपये भेजे जा सकते हैं. आमतौर पर योजना के तहत सिर्फ 2000 रुपये ही भेजे जाते हैं. ये 4000 रुपये उन किसानों को मिलेंगे जिनकी पिछली किस्त किसी तकनीकी या कागजी कारण से अटक गई थी. अब यदि उन्होंने अपनी गलतियों को सुधार लिया है, तो उनकी पिछली और मौजूदा किस्त का पैसा एक साथ उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा. सामान्य किसानों को हमेशा की तरह केवल 2000 रुपये ही मिलेंगे।

पैसा अटकने से बचने के लिए सतर्क रहें

सरकार ने साफ किया है कि ई-केवाईसी (e-KYC) के बिना कोई राशि जारी नहीं की जाएगी. अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो तुरंत इसे पूरा कर लें पीएम किसान पोर्टल पर जाकर OTP के जरिए, या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से इसके अलावा, नए किसान भी योजना का लाभ लेने के लिए जल्द आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें.

अपना स्टेटस ऐसे चेक करें

किस्त आने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं और आपकी ई-केवाईसी पूरी है या अधूरी-

1. आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

2. होमपेज पर दाईं तरफ Know Your Status विकल्प चुनें.

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें.

4. Get Data पर क्लिक करें. आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी.

इस तरह आप आसानी से अपने खाते में किस्त आने की स्थिति जान सकते हैं और किसी भी परेशानी से बच सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
Punjab Weather

शिवरात्रि पर खिली धूप, लेकिन दो दिन बाद बदलेगा मौसम! इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Punjab News

लुधियाना में बड़ा हादसा! फ्लाईओवर से पलटा ओवरलोड ट्रक, नीचे बरसीं गेहूं की बोरियां

 Computer vision syndrome

क्या है ये कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, जानें इसके मेन लक्षण?

image
Most Viewed
Punjab Weather Today

पंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट! तेज बारिश और हवाओं से गर्मी से राहत, इन जिलों में अलर्ट

IPL 2026

IPL 2026 का शेड्यूल जारी! पहले ही मैच में होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Char Dham Yatra 2026

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बड़ा फैसला! अब इन लोगों की एंट्री पर लग सकती है रोक, मंदिर समिति का ऐलान

G Khan wedding photos

जी खान ने शेयर की ‘शादी वाली’ तस्वीरें! फैंस हुए हैरान, सोनम बाजवा का नाम लेकर करने लगे ट्रोल

why late ac servicing can cost you this summer

AC Tips: गर्मी में एसी फेल? जानिए क्यों देर से सर्विसिंग करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है

Sukhpal Singh Khaira

पंजाब विधानसभा की ‘लाइव’ कवरेज पर बड़ा सवाल! विधायक ने कहा – कैमरे में दिखाया ही नहीं गया विपक्ष

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home