• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

वॉशिंगटन सुंदर को लेकर रवि शास्त्री का तगड़ा तंज, बोले - 'चार विकेट लेकर भी 69 ओवर बाद गेंदबाज़ी क्यों?

मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय गेंदबाज़ी रणनीति पर पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि वॉशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाज को, जिसने पिछले टेस्ट में चार विकेट चटकाए थे, इंग्लैंड की पारी के बहुत देर बाद गेंदबाज़ी के लिए लाना टीम की रणनीति पर सवाल खड़े करता है.

  • Golu Dwivedi | 26 Jul 2025 01:37 PM
वॉशिंगटन सुंदर को लेकर रवि शास्त्री का तगड़ा तंज, बोले - 'चार विकेट लेकर भी 69 ओवर बाद गेंदबाज़ी क्यों?

मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय गेंदबाज़ी रणनीति पर पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि वॉशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाज को, जिसने पिछले टेस्ट में चार विकेट चटकाए थे, इंग्लैंड की पारी के बहुत देर बाद गेंदबाज़ी के लिए लाना टीम की रणनीति पर सवाल खड़े करता है. शास्त्री के मुताबिक, इससे सुंदर के आत्मविश्वास पर असर पड़ सकता है और साथ ही यह कप्तान शुभमन गिल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभवहीनता को भी उजागर करता है.

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने सात विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए थे और पहली पारी में 186 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. सुंदर के मैदान में उतरने के बाद उन्होंने ओली पोप और हैरी ब्रूक को आउट किया, जिससे साफ हो गया कि उन्हें पहले ही लाया जाना चाहिए था.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

रवि शास्त्री का बड़ा सवाल- 'सुंदर को 69 ओवर बाद क्यों लाया?'

शास्त्री ने टीम की रणनीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उसने पिछले मैच में चार विकेट लिए थे. फिर आप उसे 67, 69 ओवर बाद लाते हो. इसका उस खिलाड़ी पर क्या असर पड़ेगा? यहां मैंने चार विकेट लिए, मैं तो शुरुआती 30-35 ओवर में गेंदबाज़ी का हकदार हूं. उन्होंने कहा कि जैसे ही सुंदर को गेंद दी गई, उन्होंने दो अहम विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की.

'सिराज को नई गेंद मिलनी चाहिए थी'

शास्त्री ने आगे कहा कि सिराज को नई गेंद देनी चाहिए थी, 'मुझे लगा सिराज को नई गेंद मिलनी चाहिए थी. लेकिन आपने कम्बोज को दे दी, जो अपना पहला टेस्ट खेल रहा है. इससे इंग्लैंड पर दबाव कम हो गया. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की बाउंसर रणनीति भी देर से लागू की गई. “बाउंसर रणनीति भी 24 घंटे लेट आई. यह कल आज़मानी चाहिए थी ताकि अगर इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी में कुछ सेंध लग सकती तो उसे रोका जा सकता.

रूट और स्टोक्स ने उधेड़ी भारतीय गेंदबाज़ी

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट ने 248 गेंदों में 150 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स (134 गेंदों में 77 रन) और ओली पोप (128 गेंदों में 71 रन) ने भी अहम योगदान दिया. पहले दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई की, जिससे गेंदबाज़ी आक्रमण फीका नजर आया. शास्त्री ने कहा कि यह एक लंबा दौरा रहा है और एक और टेस्ट बाकी है, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज़ों की बॉडी लैंग्वेज देखकर लगता है कि पूरी सीरीज़ निकाल पाना एक चुनौती होगी.

संबंधित ख़बरें
इशाक डार

पहलगाम हमले के बाद बदली पाकिस्तान की भाषा, अमेरिका के फैसले को बताया 'संप्रभु निर्णय'

bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कारगिल वीरों को किया नमन, युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त संदेश- लुधियाना की बायोगैस परियोजनाओं की होगी गहन जांच, ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home