• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पेंशनधारकों के लिए जरूरी खबर: समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करें, वरना बंद हो जाएगी पेंशन!

EPFO लुधियाना ने सभी पेंशनधारकों से अपील की है कि वे हर साल अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) समय पर जमा करें, अन्यथा उनकी पेंशन बंद हो जाएगी।

  • Saurabh | 09 Oct 2025 10:32 AM
पेंशनधारकों के लिए जरूरी खबर: समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करें, वरना बंद हो जाएगी पेंशन!

पंजाब के पेंशनधारकों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), लुधियाना क्षेत्रीय कार्यालय ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे हर साल अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) समय पर जमा करें। ऐसा न करने पर पेंशन अपने आप बंद हो जाएगी।

जीवन प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है

EPFO अधिकारियों ने बताया कि पेंशन जारी रखने के लिए हर साल पेंशनधारक का जीवित होना प्रमाणित करना आवश्यक है। इसी कारण से जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी होता है। कई बार पेंशनर की मृत्यु हो जाने पर परिवार वाले इसकी जानकारी EPFO कार्यालय को नहीं देते। ऐसे में विधवाओं या परिवारजनों को आगे पेंशन मिलने में परेशानी और देरी का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अब घर बैठे करें प्रमाण पत्र जमा

अब पेंशनर को दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। EPFO ने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) अब मोबाइल से घर बैठे जमा किया जा सकता है। इसके लिए पेंशनर को

Google Play Store से “Aadhaar Face RD App” डाउनलोड करना होगा।

फिर वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in से “Jeevan Pramaan Face Application” डाउनलोड करनी होगी।

इस ऐप के ज़रिए पेंशनर फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से अपनी पहचान करवा सकता है। यह प्रक्रिया बेहद आसान और सुरक्षित है।

पूरे साल किया जा सकता है सबमिशन

EPFO ने बताया कि अब जीवन प्रमाण पत्र साल के किसी भी समय जमा करवाया जा सकता है। एक बार जमा करने के बाद यह एक साल तक मान्य रहेगा।

परिवार वालों के लिए जरूरी अपील

अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि किसी पेंशनर की मृत्यु हो गई है, तो उसके परिवारजन तुरंत EPFO कार्यालय को सूचित करें। ऐसा करने से विधवा या परिवार के अन्य पात्र सदस्य को पेंशन मिलने में आसानी होगी।

दफ्तर में भी मिल सकती है सुविधा

जो पेंशनर मोबाइल से प्रक्रिया नहीं कर पा रहे, वे EPFO कार्यालय में जाकर कार्य समय के दौरान जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

यह कदम सरकार की उस कोशिश का हिस्सा है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों को अधिक सुविधा और पारदर्शिता प्रदान की जा सके।

संबंधित ख़बरें
Karwa Chauth 2025

Karwa Chauth 2025 : कब निकलेगा इस साल करवाचौथ पर चांद?

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: सिंह-तुला की खुलेगी किस्मत के ताले, कर्क-मीन को मिल सकती चेतावनी!

Roshan Punjab project launched

रोशन पंजाब अभियान लॉन्च: 5,000 करोड़ की योजना से राज्य बनेगा देश का पहला बिजली कटौती-मुक्त प्रदेश

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home