• Wednesday, Apr 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: सभी को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, महिला सरपंचों के लिए धार्मिक यात्रा का तोहफा

पंजाब की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण दिन रहा जब विधानसभा के विशेष सत्र के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपात कैबिनेट बैठक बुलाई. इस बैठक में राज्य के नागरिकों और महिला प्रतिनिधियों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए.

  • Golu Dwivedi | 10 Jul 2025 06:07 PM
पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: सभी को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, महिला सरपंचों के लिए धार्मिक यात्रा का तोहफा

पंजाब की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण दिन रहा जब विधानसभा के विशेष सत्र के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपात कैबिनेट बैठक बुलाई. इस बैठक में राज्य के नागरिकों और महिला प्रतिनिधियों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए. मुख्यमंत्री मान ने बैठक के बाद लाइव आकर इन घोषणाओं की जानकारी दी और इसे 'हर पंजाबी के लिए ऐतिहासिक तोहफा' बताया.

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि अब हर पंजाबवासी को ₹10 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, चाहे वह किसी भी आय वर्ग का हो। साथ ही, महिला सरपंचों के लिए एक विशेष धार्मिक एवं प्रशिक्षण यात्रा का ऐलान भी किया गया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आधार या वोटर कार्ड ही काफी, हेल्थ कार्ड उसी दिन बनेगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब पंजाब के हर नागरिक को सिर्फ आधार कार्ड या वोटर कार्ड दिखाने पर ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसके लिए किसी नीले या पीले कार्ड की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पताल में पहुंचते ही यदि किसी के पास हेल्थ कार्ड नहीं है तो वह वहीं उसी दिन बन जाएगा और किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवा में कोई अड़चन नहीं आएगी। यह फैसला राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को अधिक समावेशी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

महिला सरपंचों को हजूर साहिब और नांदेड़ साहिब दर्शन की सौगात

महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जो महिला सरपंच अपने गांवों में बेहतर कार्य कर रही हैं, उन्हें श्री हजूर साहिब और नांदेड़ साहिब के दर्शन कराए जाएंगे.

हम 4-5 विशेष ट्रेनें चलाएंगे और जत्थों के माध्यम से इन महिला सरपंचों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए ले जाएंगे. इस यात्रा का पूरा खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी। साथ ही, इन महिला सरपंचों के लिए महाराष्ट्र में 2 दिन का विशेष प्रशिक्षण शिविर और 3 दिन की धार्मिक यात्रा करवाई जाएगी।

संबंधित ख़बरें
वोटर लिस्ट की सफाई या लोकतंत्र पर सफाई? सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सीधा सवाल!

वोटर लिस्ट की सफाई या लोकतंत्र पर सफाई? सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सीधा सवाल!

'स्पेशल आशीर्वाद देने के बहाने उसने मेरे ब्लाउज के अंदर हाथ... इस हसीन एक्ट्रेस ने पुजारी पर लगाए अश्लील आरोप

'स्पेशल आशीर्वाद देने के बहाने उसने मेरे ब्लाउज के अंदर हाथ... इस हसीन एक्ट्रेस ने पुजारी पर लगाए अश्लील आरोप

school bus accident

पंजाब: स्कूल बस हादसे में कंडक्टर की मौत, सभी बच्चे सुरक्षित निकाले गए

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home