• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

'स्पेशल आशीर्वाद देने के बहाने उसने मेरे ब्लाउज के अंदर हाथ... इस हसीन एक्ट्रेस ने पुजारी पर लगाए अश्लील आरोप

मलेशिया के सेपांग स्थित मारिअम्मन मंदिर में भारतीय मूल की एक्ट्रेस और टीवी होस्ट लिशालिनी कनरन के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की गई है. लिशालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि कैसे एक मंदिर के पुजारी ने 'विशेष आशीर्वाद' देने के नाम पर उनके साथ छेड़छाड़ की.

  • Golu Dwivedi | 10 Jul 2025 02:13 PM
'स्पेशल आशीर्वाद देने के बहाने उसने मेरे ब्लाउज के अंदर हाथ... इस हसीन एक्ट्रेस ने पुजारी पर लगाए अश्लील आरोप

मलेशिया के सेपांग स्थित मारिअम्मन मंदिर में भारतीय मूल की एक्ट्रेस और टीवी होस्ट लिशालिनी कनरन के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की गई है. लिशालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि कैसे एक मंदिर के पुजारी ने 'विशेष आशीर्वाद' देने के नाम पर उनके साथ छेड़छाड़ की. यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब वे अकेले मंदिर गई थीं.

लिशालिनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि यह सिर्फ एक शारीरिक आक्रमण नहीं था, बल्कि उस विश्वास का भी गला घोंटा गया जिसे वे धार्मिक तौर पर वर्षों से पालती आई थीं. अब मलेशिया पुलिस ने आरोपी पुजारी की तलाश शुरू कर दी है और मामला तूल पकड़ रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पूजा के बहाने बुलाया, ‘विशेष जल’ से चेहरा धोया

लिशालिनी ने लिखा कि वे हाल के हफ्तों में आत्मिक शांति की तलाश में नियमित रूप से मंदिर जा रही थीं. उस दिन वे अकेली थीं क्योंकि उनकी मां भारत में थीं. उन्होंने बताया कि पुजारी जो अक्सर मेरी पूजा में मार्गदर्शन करते थे, उस दिन भी मेरे पास आए और बोले कि वे मुझे एक विशेष जल और रक्षासूत्र से आशीर्वाद देंगे. लिशालिनी के मुताबिक, पूजा के बाद पुजारी ने उन्हें लगभग एक घंटे तक इंतजार कराया और फिर एक अलग कमरे में बुलाया, जहां विशेष अनुष्ठान की बात कही गई.

आंखों में जलन, फिर किया अश्लील स्पर्श

उन्होंने बताया कि उस कमरे में उसने एक तेज़ गंध वाला तरल पदार्थ पानी में मिलाया और कहा कि यह पवित्र है और आम लोगों को नहीं दिया जाता. फिर उसने उसे मेरे चेहरे पर छींटा—इतना कि मेरी आंखें जलने लगीं और मैं उन्हें खोल भी नहीं सकी.इसके बाद जो हुआ, वह हैरान करने वाला था. लिशालिनी ने खुलासा किया.

बिना किसी चेतावनी के उसने अपने हाथ मेरी ब्लाउज़ के अंदर डाल दिए, और मुझे गलत तरीके से छूने लगा. सबसे गहरी चोट उस विश्वास की है. घटना से स्तब्ध लिशालिनी ने लिखा कि सबसे ज्यादा दर्द उस विश्वास के टूटने से हुआ जो मैंने उस स्थान और व्यक्ति पर किया था। मैं और कुछ डिटेल साझा नहीं करूंगी। लेकिन मैं मोलेस्ट की गई। और मैं कुछ कर भी नहीं सकी.

पुलिस ने शुरू की जांच, पुजारी की तलाश जारी

लिशालिनी की पोस्ट वायरल होते ही मलेशियाई पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। सेपांग पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी पुजारी की तलाश जारी है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.यह घटना न सिर्फ एक धार्मिक स्थल पर हुए यौन शोषण को उजागर करती है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और धार्मिक आस्था के नाम पर हो रहे शोषण पर भी सवाल खड़े करती है। अब सोशल मीडिया पर लिशालिनी को समर्थन मिल रहा है और यूज़र्स आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
Delhi- NCR

बार-बार क्यों आते हैं दिल्ली-एनसीआर में भूकंप? जानिए वजहें और इलाके

ब्रिटेन में 'Defective बच्चे'! पाकिस्तानी कजिन मैरिज पर टॉमी रॉबिन्सन का भड़काऊ हमला

ब्रिटेन में 'Defective बच्चे'! पाकिस्तानी कजिन मैरिज पर टॉमी रॉबिन्सन का भड़काऊ हमला

वोटर लिस्ट की सफाई या लोकतंत्र पर सफाई? सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सीधा सवाल!

वोटर लिस्ट की सफाई या लोकतंत्र पर सफाई? सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सीधा सवाल!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home