• Wednesday, May 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

ज्योति के बाद अब जसबीर सिंह गिरफ्तार, खुल रहा पाक जासूसी रैकेट, कई बार कर चुका है पाक की यात्रा

पंजाब पुलिस के स्पेशल सेल ने यूट्यूबर जसबीर सिंह को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. जसबीर, जो “जान महल” नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है, का लिंक पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क से जुड़ा पाया गया. वह तीन बार पाकिस्तान जा चुका है.

  • Sagar | 04 Jun 2025 12:35 PM
ज्योति के बाद अब जसबीर सिंह गिरफ्तार, खुल रहा पाक जासूसी रैकेट, कई बार कर चुका है पाक की यात्रा

मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के रोपड़ जिले के महलां गांव निवासी यूट्यूबर जसबीर सिंह को जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जसबीर 'जान महल' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि जसबीर का संपर्क PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से था, जो एक आतंक समर्थित जासूसी गिरोह से जुड़ा है. इसके अलावा, हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तान के निष्कासित राजनयिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी जसबीर के लगातार संपर्क में रहने के सबूत मिले हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सूत्रों के अनुसार, जसबीर ने दानिश के बुलावे पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में भी हिस्सा लिया था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगरों से हुई थी.

जांच में यह भी सामने आया है कि जसबीर अब तक तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है- पहली बार 2020 में, फिर 2021 और हाल ही में 2024 में, उसके मोबाइल और अन्य डिवाइसेज़ से पाकिस्तान के कई नंबर बरामद हुए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है.

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने अपने पाकिस्तानी संपर्कों से जुड़े डेटा को मिटाने की कोशिश की थी ताकि जांच एजेंसियों से बच सके. लेकिन वह पुलिस की नज़र से बच नहीं पाया.

एसएसओसी की तरफ से इस मामले में मोहाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ साजिश रचने वालों को बेनकाब करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है. साथ ही, पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच तेज़ कर दी गई है.

संबंधित ख़बरें
Aamir Khan

IPL फाइनल में आमिर खान का धमाल, कमेंट्री में किया फिल्म प्रमोशन, इन दो क्रिकेटर्स को बताया परफेक्शनिस्ट!

17 साल का लंबा इंतजार खत्म, विराट की जीत पर रश्मिका से विक्की तक सेलेब्स ने बरसाया प्यार

17 साल का लंबा इंतजार खत्म, विराट की जीत पर रश्मिका से विक्की तक सेलेब्स ने बरसाया प्यार

डिलीवरी के बाद बढ़े वजन से परेशान? जानिए क्या खाना चाहिए और क्या करना चाहिए टालना!

डिलीवरी के बाद बढ़े वजन से परेशान? जानिए क्या खाना चाहिए और क्या करना चाहिए टालना!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home