• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

डिलीवरी के बाद बढ़े वजन से परेशान? जानिए क्या खाना चाहिए और क्या करना चाहिए टालना!

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं, जिससे वजन बढ़ना आम है. सही खान-पान, आराम और धीरे-धीरे हल्की एक्सरसाइज से सुरक्षित वजन कम किया जा सकता है.

  • Samachaar Desk | 04 Jun 2025 09:32 AM
डिलीवरी के बाद बढ़े वजन से परेशान? जानिए क्या खाना चाहिए और क्या करना चाहिए टालना!

मां बनना जीवन का एक बेहद खास एक्सपीरिएंस होता है, लेकिन इसके साथ ही शरीर और मानसिकता में कई तरह के बदलाव भी आते हैं. डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना एक नार्मल समस्या है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ये वजन बढ़ना अक्सर स्वास्थ्य, खान-पान या लाइफस्टाइल की वजह से होता है और इसे कम करना कई बार चैलेजिंग साबित होता है.

डिलीवरी के बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे भूख बढ़ सकती है और मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है. इसके अलावा, बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी और नींद की कमी भी वजन कम करने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है. कई महिलाएं इस दौरान तनाव में आ जाती हैं, जो वजन घटाने में रुकावट पैदा करता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सही खान-पान और लाइफस्टाइल

मां बनने के बाद खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि बच्चे की देखभाल के साथ-साथ अपनी सेहत का ध्यान भी बनाए रखना होता है. वजन कम करने के दौरान सही पोषण लेना अनिवार्य है. विशेषज्ञ बताते हैं कि बैलेंस आहार जिसमें हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, प्रोटीनयुक्त पदार्थ जैसे दही, अंडा और पनीर शामिल हों, वो शरीर को स्वस्थ रखता है.

एक्सपर्ट की सलाह

डॉ. सुशीला खुटेटा के अनुसार, डिलीवरी के बाद वजन घटाने की जल्दबाजी न करें. पहले 6 हफ्ते शरीर को पूरी तरह से आराम दें और रिकवरी पर ध्यान दें. इसके बाद हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे टहलना, योग या स्ट्रेचिंग शुरू करें. दिन में थोड़ा-थोड़ा खाना खाते रहें इससे शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहती है, जो वजन घटाने में मददगार होती है.

ब्रेस्टफीडिंग और वजन कंट्रोल

ब्रेस्टफीडिंग न केवल बच्चे के लिए फायदेमंद है, बल्कि ये मां के लिए भी कैलोरी बर्न करने का एक नेचुरल तरीका है. इस दौरान खूब पानी पीना और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है, ताकि शरीर पूरी तरह से स्वस्थ और मजबूत बना रहे.

वजन घटाने में आम गलतियां जिनसे बचें

कई महिलाएं जल्द वजन घटाने के चक्कर में ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जो उनकी सेहत और बच्चे की देखभाल पर असर डाल सकती हैं. ज्यादा डाइटिंग से बचें. हमेशा डॉक्टर की सलाह लेकर ही कोई भी नई डायट या एक्सरसाइज रूटीन अपनाएं.

संबंधित ख़बरें
Perfume

बार-बार परफ्यूम लगाने से परेशान हैं? आजमाएं ये आसान तरीके और महकें पूरे दिन

Aamir Khan

IPL फाइनल में आमिर खान का धमाल, कमेंट्री में किया फिल्म प्रमोशन, इन दो क्रिकेटर्स को बताया परफेक्शनिस्ट!

17 साल का लंबा इंतजार खत्म, विराट की जीत पर रश्मिका से विक्की तक सेलेब्स ने बरसाया प्यार

17 साल का लंबा इंतजार खत्म, विराट की जीत पर रश्मिका से विक्की तक सेलेब्स ने बरसाया प्यार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home