• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

‘कांग्रेस का सिपाही हूं...’ चरणजीत चन्नी ने पार्टी बदलने की अटकलों को किया सिरे से खारिज

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी मतभेदों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने साफ किया है कि वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं।

  • Saurabh | 21 Jan 2026 12:20 AM
‘कांग्रेस का सिपाही हूं...’ चरणजीत चन्नी ने पार्टी बदलने की अटकलों को किया सिरे से खारिज

पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने साफ शब्दों में कहा है कि वह कांग्रेस के “सिपाही” हैं और हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहेंगे।

उन्होंने पार्टी छोड़ने की अटकलों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। चरणजीत चन्नी यह बयान बरनाला जिले में शहीद सेवा सिंह ठिकरीवाला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान दे रहे थे।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पार्टी बदलने की बात पर दो टूक जवाब

जब उनसे पार्टी बदलने की चर्चाओं को लेकर सवाल किया गया तो चन्नी ने बेहद साफ अंदाज में कहा, “मैं खुले तौर पर कहता हूं कि अगर चन्नी कभी पार्टी बदलता है तो लोग मुझे वोट न दें।”

उनके इस बयान को कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता के तौर पर देखा जा रहा है। चन्नी ने साफ किया कि वह किसी भी तरह की राजनीतिक अफवाहों से प्रभावित नहीं हैं।

हर वर्ग की आवाज बनकर बोले: चन्नी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हमेशा जनता की मांग के आधार पर मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा, “जब किसान मुझे बुलाते हैं तो मैं किसानों की बात करता हूं। जब पिछड़े वर्ग के लोग आते हैं तो उनकी समस्याएं उठाता हूं। जब सवर्ण समाज के लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं तो मैंने उनके लिए आयोग बनाया।”

चन्नी ने जोर देकर कहा कि उनका मकसद किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए काम करना रहा है।

मुख्यमंत्री रहते हुए समावेशी विकास पर जोर

चन्नी ने कहा कि अपने छोटे से मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि “मेरी सरकार का फोकस समावेशी विकास था। मैंने कभी किसी एक जाति या वर्ग को प्राथमिकता नहीं दी।”

दलित प्रतिनिधित्व वाले बयान पर सफाई

हाल ही में कांग्रेस में दलित प्रतिनिधित्व बढ़ाने को लेकर दिए गए अपने बयान पर उठे विवाद पर भी चन्नी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह उनके राजनीतिक विरोधियों की शरारत है, जो जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “पंजाब अलग-अलग धर्मों और जातियों का गुलदस्ता है। मेरी सोच है कि सभी को साथ लेकर चला जाए।”

संबंधित ख़बरें
bhagwant mann

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: गन्ना किसानों को ₹68.50 प्रति क्विंटल सब्सिडी, स्वास्थ्य से शहरी विकास तक कई अहम मंजूरियां

bhagwant mann

पंजाब में ‘गैंगस्टरों पर वार’: मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में निर्णायक एक्शन, विदेश में बैठे अपराधियों पर भी शिकंजा

Punjab Police

Punjab Police Reshuffle: मान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, IG सुखचैन सिंह बने पंजाब के नए इंटेलिजेंस चीफ

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home