• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली को ‘कूड़े से आजादी’ दिलाने में स्वच्छता प्रहरियों का अहम योगदान: CM रेखा गुप्ता

रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री सेवा सदन में स्वच्छता प्रहरियों को राखी बांधकर सम्मानित किया और उनसे दिल्ली को ‘कूड़े से आजाद’ करने का संकल्प लिया।

  • Saurabh | 08 Aug 2025 04:00 PM
दिल्ली को ‘कूड़े से आजादी’ दिलाने में स्वच्छता प्रहरियों का अहम योगदान: CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्षाबंधन के अवसर पर एक भावनात्मक और खास पहल करते हुए दिल्ली के स्वच्छता प्रहरियों (पुरुष और महिलाएं) को मुख्यमंत्री सेवा सदन में आमंत्रित किया। यहां उन्होंने सभी को राखी बांधकर अपना आशीर्वाद और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने स्वच्छता प्रहरियों से वचन लिया कि वे दिल्ली को हमेशा के लिए "कूड़े से आजाद" करने में अपना पूरा योगदान देते रहेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता आपकी मेहनत को दिल से सलाम करती है। आपने जिस लगन और मेहनत से शहर को साफ रखने का काम किया है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि "दिल्ली को कूड़े से आजादी" अभियान की सफलता में स्वच्छता प्रहरियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह आपकी मेहनत और समर्पण की वजह से ही संभव हो पाया है कि हम दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने के अपने संकल्प में आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि वे यह पवित्र त्योहार उन लोगों के साथ मना रही हैं जो बिना किसी स्वार्थ के हर दिन शहर की सफाई और सुंदरता के लिए जुटे रहते हैं। उन्होंने सभी प्रहरियों के मान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने का वादा किया।

स्वच्छता प्रहरियों के लिए भी यह पल बेहद खास रहा। उन्होंने बताया कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने उन्हें रक्षाबंधन जैसे पावन अवसर पर बुलाकर इतना सम्मान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया और कहा कि वे हमेशा दिल्ली के लिए अच्छा करती रहें।

सदन का माहौल इस अवसर पर पूरी तरह भावनाओं, स्नेह और भाईचारे से भरा हुआ था। सभी के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। यह कार्यक्रम न केवल एक त्योहार का उत्सव था, बल्कि उन नायकों को सम्मान देने का अवसर भी था जो हर दिन दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटे रहते हैं।

संबंधित ख़बरें
Congress

राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग: ‘वोट चोरी’ आरोप पर बढ़ा सियासी घमासान

CM Mann

पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में चेयरमैन और डायरेक्टर नियुक्त किए, CM मान ने दी बधाई

Punjab News

पंजाब सरकार का मानवीय कदम: अच्छे आचरण वाले 108 कैदी समय से पहले रिहा होंगे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home