• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

DUSU की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़, कॉलेज में मचा बवाल

दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में बड़ा हंगामा तब मच गया जब DUSU की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने प्रोफेसर सुजीत कुमार को पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ मार दिया।

  • Saurabh | 17 Oct 2025 12:50 PM
DUSU की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़, कॉलेज में मचा बवाल

दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में गुरुवार को एक बेहद शर्मनाक घटना हुई। यहां दिल्ली छात्र संघ (DUSU) की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने कॉलेज के एक प्रोफेसर को सबके सामने थप्पड़ मार दिया। यह पूरा मामला पुलिस अधिकारियों और छात्रों की मौजूदगी में हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्लासरूम से विवाद शुरू होकर बढ़ा टकराव

जानकारी के मुताबिक, कॉलेज में किसी मामले को लेकर छात्रों और शिक्षकों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। कॉलेज के डिसिप्लिनरी कमिटी के कन्वीनर प्रोफेसर सुजीत कुमार एक मामले की जांच कर रहे थे। इस जांच को लेकर छात्र नेताओं और प्रशासन के बीच कई बार तनातनी हो चुकी थी।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

घटना वाले दिन, प्रोफेसर सुजीत और DUSU की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा के बीच बहस हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि बात बढ़ने पर दीपिका अचानक उठती हैं और प्रोफेसर सुजीत को थप्पड़ मार देती हैं।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब यह सब हुआ, उस वक्त पुलिस अधिकारी और कुछ छात्र वहीं मौजूद थे। थप्पड़ मारने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वीडियो वायरल होते ही मामला और गरम हो गया।

टीचर्स संगठनों ने जताई कड़ी नाराजगी

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (DTF) ने बयान जारी कर कहा कि प्रोफेसर सुजीत कुमार उस हिंसा की जांच कर रहे थे, जिसमें कुछ दिनों पहले एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने कॉलेज में मारपीट की थी। DTF ने इस घटना को शिक्षकों पर सीधा हमला बताया और कहा कि यह कॉलेज के अनुशासन और शिक्षण माहौल के लिए खतरनाक है।

DUTA ने वाइस चांसलर से की कार्रवाई की मांग

दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (DUTA) ने भी मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने वाइस चांसलर को पत्र लिखकर कहा कि,

"अकादमिक संस्थान में हिंसा की कोई जगह नहीं हो सकती। प्रोफेसर पर हुआ हमला पूरे टीचिंग कम्युनिटी का अपमान है।"

DUTA ने मांग की है कि दीपिका झा और घटना में शामिल छात्रों पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

सोशल मीडिया पर मिला तीखा रिएक्शन

घटना का वीडियो सामने आते ही ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर #DeepikaJha ट्रेंड करने लगा। लोग इसे शिक्षक के प्रति असम्मान और विश्वविद्यालय की छवि पर धब्बा बता रहे हैं। कई यूज़र्स ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में हिंसा की जगह नहीं हो सकती।

संबंधित ख़बरें
Amit Shah

2029 से पहले साफ हो जाएगी यमुना: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

 Punjab DGP son

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के घर मातम, इकलौते बेटे अकील अख्तर का अचानक निधन

dhanteras

Dhanteras 2025 Upay : धनतेरस पर इन अचूक उपायों से जागेगी किस्मत, छप्परफाड़ बरसेगा धन!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home