• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली-नोएडा मेट्रो स्काईवॉक: अब नवंबर के बाद खुलेगा, जानिए क्या है खासियत

दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाला स्काईवॉक अब नवंबर 2025 के बाद आम जनता के लिए खोला जाएगा। पहले इसे 2 अक्टूबर को शुरू करने की योजना थी, लेकिन काम पूरा न होने से देरी हो गई।

  • Saurabh | 18 Oct 2025 12:09 PM
दिल्ली-नोएडा मेट्रो स्काईवॉक: अब नवंबर के बाद खुलेगा, जानिए क्या है खासियत

दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाला स्काईवॉक लंबे इंतजार के बाद अब नवंबर 2025 के बाद आम जनता के लिए खोला जाएगा। पहले इसे 2 अक्टूबर को खोलने की योजना थी, लेकिन कुछ तकनीकी काम अधूरे रह जाने के कारण यह समय पर शुरू नहीं हो सका। रोजाना इस रूट से सफर करने वाले यात्रियों के मन में सवाल था कि आखिर स्काईवॉक कब खुलेगा — अब नोएडा अथॉरिटी ने इसका जवाब दे दिया है।

काम नवंबर तक पूरा होगा

नोएडा अथॉरिटी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला स्काईवॉक निर्माणाधीन है। यह काम 15 नवंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा ताकि यात्रियों को दोनों मेट्रो लाइनों के बीच आसानी से सफर करने की सुविधा मिल सके।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शिकायत पर मिला जवाब

दरअसल, विपुल गर्ग नाम के एक व्यक्ति ने आईजीआरएस (Integrated Grievance Redressal System) पोर्टल पर शिकायत की थी कि स्काईवॉक अभी तक शुरू क्यों नहीं हुआ और इसमें देरी की जांच क्यों नहीं की जा रही। इस पर नोएडा अथॉरिटी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि काम लगभग पूरा हो चुका है और सिर्फ कुछ फिनिशिंग का कार्य बाकी है।

स्काईवॉक की खासियतें

यह स्काईवॉक 420 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा है। इसे पूरी तरह एयर कंडीशंड (AC) बनाया गया है ताकि यात्रियों को गर्मी या ठंड में परेशानी न हो।

इसमें मूविंग वॉकवे (ट्रैवेलटर) लगाए गए हैं, जो लगभग 0.5 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चलते हैं।

इसके अलावा लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है ताकि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

इस स्काईवॉक को बनाने में कुल 40 करोड़ रुपये की लागत आई है।

यात्रियों को क्या फायदा मिलेगा?

इस स्काईवॉक के शुरू होने के बाद यात्रियों को अब दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के बीच ट्रांसफर करने के लिए बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि यात्रियों को दोबारा टिकट लेने या लंबा रास्ता तय करने की झंझट से भी छुटकारा मिलेगा।

संबंधित ख़बरें
dhanteras 2025

ऑफिस में भी होगा धन का वास! जानिए 2025 में धनतेरस और दिवाली पर कॉर्पोरेट पूजा के सबसे शुभ समय

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: जानिए आज आपके भाग्य, पैसा, प्यार और सेहत का हाल

Punjab to Delhi catches fire

पंजाब से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी मची

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home