• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली में बढ़ा दमघोंटू धुंआ: दिवाली से पहले बिगड़ी हवा की रफ्तार, कई इलाकों में AQI ‘बेहद खराब’ स्तर पर

दिवाली के त्योहार से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा ने फिर से खतरे की घंटी बजा दी है.राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह अक्षरधाम इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 230 दर्ज किया गया.

  • Saurabh | 18 Oct 2025 01:17 PM
दिल्ली में बढ़ा दमघोंटू धुंआ: दिवाली से पहले बिगड़ी हवा की रफ्तार, कई इलाकों में AQI ‘बेहद खराब’ स्तर पर

दिवाली के त्योहार से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा ने फिर से खतरे की घंटी बजा दी है.राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह अक्षरधाम इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 230 दर्ज किया गया. जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.वहीं, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और बरापुला ब्रिज क्षेत्र में AQI 252 तक पहुंच गया है.

राजधानी के साथ-साथ एनसीआर के अन्य शहरों की हवा भी दमघोंटू होती जा रही है.गाज़ियाबाद ने शुक्रवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर बनने का रिकॉर्ड बनाया, जहां AQI 306 दर्ज हुआ — यानी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में.नोएडा (278) और गुरुग्राम (266) की हवा भी ‘खराब’ श्रेणी में रही, जबकि फरीदाबाद (105) में स्थिति ‘मध्यम’ पाई गई।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दिल्ली में 5 इलाकों की हवा ‘बेहद खराब’

दिल्ली के 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से पांच ने ‘बेहद खराब’ श्रेणी की वायु गुणवत्ता दर्ज की.इनमें आनंद विहार का AQI सबसे अधिक 382 रहा.इसके अलावा वज़ीरपुर (351), जहांगीरपुरी (342), बवाना (315) और सिरी फोर्ट (309) भी गंभीर श्रेणी में शामिल रहे.CPCB के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 14 अक्टूबर से लगातार गिर रही है, और हर दिन हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

CPCB की रेटिंग में क्या है ‘खराब’ और ‘बेहद खराब’?

CPCB के मानकों के अनुसार, AQI 201 से 300 के बीच हो तो हवा ‘खराब’ मानी जाती है. जबकि 301 से 400 के बीच AQI होने पर हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आती है. प्राधिकरणों ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे बाहर निकलने से बचें, खासकर सुबह और शाम के समय जब प्रदूषण का असर ज्यादा होता है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है.सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई.विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण की परत और घनी हो जाती है, जिससे हवा की गति धीमी पड़ती है.

डॉक्टरों ने चेताया: सिर्फ सांस की नहीं, दिल और दिमाग की भी बीमारी

फेफड़ों के विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि प्रदूषण का असर सिर्फ अस्थायी दिक्कतों जैसे सांस फूलना या आंखों में जलन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर के अंदर खामोश नुकसान पहुंचा रहा है.लगभग हर व्यक्ति चाहे उसे अस्थमा हो या नहीं इस स्तर के प्रदूषण में ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी महसूस करेगा. डॉ. अग्रवाल ने कहा कि 'जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट फेल्योर है, उनके लिए यह स्थिति और खतरनाक हो सकती है.

उन्होंने यह भी बताया कि लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहना फेफड़ों के साथ-साथ दिल और दिमाग पर भी बुरा असर डालता है. फेफड़ों के लिहाज़ से सबसे संवेदनशील लोग वे हैं जिन्हें अस्थमा या क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) जैसी पुरानी बीमारियाँ हैं, जो घुटन, सांस में रुकावट और सीने में जकड़न पैदा करती हैं. निष्कर्ष

संबंधित ख़बरें
Punjab to Delhi catches fire

पंजाब से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी मची

Delhi Noida Metro

दिल्ली-नोएडा मेट्रो स्काईवॉक: अब नवंबर के बाद खुलेगा, जानिए क्या है खासियत

DIG Harcharan Singh Bhullar

सीबीआई कोर्ट ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home