• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

बिहार सरकार का धमाकेदार फैसला! मिड-डे मील कर्मियों और हेल्थ इंस्ट्रक्टर्स का सैलरी जंप

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय को दोगुना करने का बड़ा एलान किया है.

  • Golu Dwivedi | 01 Aug 2025 04:57 PM
 बिहार सरकार का धमाकेदार फैसला! मिड-डे मील कर्मियों और हेल्थ इंस्ट्रक्टर्स का सैलरी जंप

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय को दोगुना करने का बड़ा एलान किया है. यह निर्णय राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत शिक्षा क्षेत्र को व्यापक स्तर पर मजबूती देने के लिए सभी स्तरों के कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने खुद X पर पोस्‍ट कर इसकी जानकारी दी है. अपने पोस्‍ट में नीतीश कुमार ने लिखा, ''वर्ष 2005 में जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई थी, तब बिहार में शिक्षा का कुल बजट मात्र 4,366 करोड़ रुपये था. लेकिन आज, यह बजट बढ़कर 77,690 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह आंकड़ा न सिर्फ सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि राज्य ने शिक्षा को सबसे अहम क्षेत्र माना है.''

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी सुधार सरकार ने बीते दो दशकों में शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं - इनमें शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति, नए स्कूल भवनों का निर्माण, आधारभूत ढांचे का विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस शामिल है. इसके साथ ही उन वर्गों को भी प्रोत्साहन देने की जरूरत महसूस की गई जो पर्दे के पीछे रहकर स्कूलों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं.

नीतीश सरकार ने रसोइयों का मानदेय किया डबल

मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन योजना यानी मिड डे मील में कार्यरत रसोइयों का मानदेय अब 1,650 रुपये से बढ़ाकर 3,300 रुपये किया जा रहा है. इसी प्रकार, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों का मानदेय 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया गया है.

इतना ही नहीं, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के लिए भी बड़ी राहत दी गई है. अब उनका मासिक मानदेय 8,000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दिया गया है. साथ ही इन सभी कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि 200 से बढ़ाकर 400 रुपये की गई है.

सकारात्मक प्रभाव और भविष्य की दृष्टि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस निर्णय से न केवल इन कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वे पहले से अधिक उत्साह और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. यह कदम शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यरत कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान देने की दिशा में एक बड़ी पहल है.

संबंधित ख़बरें
आनंदपुर साहिब

आनंदपुर साहिब में लगेगा आस्था का मेला! गुरु तेग बहादुर की शहादत पर पंजाब सरकार का भव्य आयोजन

Vice Presidential

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीखों का एलान, 9 सितंबर को होगा मतदान

पंजाब सरकार की बड़ी राहत- 15 अगस्त तक भरें बकाया प्रॉपर्टी टैक्स, नहीं लगेगा ब्याज और जुर्माना

पंजाब सरकार की बड़ी राहत- 15 अगस्त तक भरें बकाया प्रॉपर्टी टैक्स, नहीं लगेगा ब्याज और जुर्माना

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home