• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास? जयदेव शाह ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है. भारत-ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान भारतीय पुरुष टीम के मैनेजर रहे जयदेव शाह ने खुलासा किया है कि रोहित ने खुद के फैसले से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था

  • Golu Dwivedi | 01 Aug 2025 11:48 AM
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास? जयदेव शाह ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है. भारत-ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान भारतीय पुरुष टीम के मैनेजर रहे जयदेव शाह ने खुलासा किया है कि रोहित ने खुद के फैसले से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. शाह के इस बयान से उन चर्चाओं पर भी विराम लगता है जिनमें दावा किया जा रहा था कि बीसीसीआई के दबाव में रोहित ने यह निर्णय लिया.

जयदेव शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि रोहित को सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था. उस समय रोहित ने खुद कहा था कि उन्होंने फॉर्म में नहीं होने के चलते एक कदम पीछे लिया है. हालांकि शाह ने यह भी बताया कि बीसीसीआई भविष्य की योजना बना रही थी और उसका मानना था कि रोहित अगले दो साल टेस्ट क्रिकेट में खुद को नहीं संभाल पाएंगे. साथ ही रोहित भी चाहते थे कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र के लिए नई प्रतिभाओं को मौका मिले.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

'उन्हें लगा कि अब युवाओं को मौका देना चाहिए'- जयदेव शाह

जयदेव शाह ने 'वॉयसेज़ ऑफ इम्पैक्ट विद अर्जुन मिरानी' नामक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा, 'उनका बच्चा हुआ था, वह वापस आए और रन नहीं बना पाए। ठीक है, वह फॉर्म में नहीं थे. उन्हें आखिरी टेस्ट से बाहर कर दिया गया था, लेकिन फिर उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली. मुझे लगता है कि उन्हें लगा कि अब उन्हें रेड बॉल से ज़्यादा व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना चाहिए और किसी और खिलाड़ी को मौका देना चाहिए. शाह ने आगे कहा कि बोर्ड भी अगले दो सालों की योजना बना रहा था और यह मान रहा था कि रोहित अब उस स्तर पर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे.

“मुझे लगता है कि बोर्ड चीज़ों को इस तरह देख रहा था कि हमें अगली चैंपियनशिप के लिए अपनी टीम तैयार करनी है. वह एक दो साल का चक्र होता है, इसलिए बेहतर है कि नए खिलाड़ी सेट हो जाएं और वहां तक पहुंचें. रोहित शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खत्म होने के तुरंत बाद संन्यास का ऐलान नहीं किया था. उन्होंने मई में अपने टेस्ट करियर से संन्यास लेने की घोषणा की, जब इंग्लैंड के खिलाफ चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए टीम का चयन होने वाला था.

"इतने बड़े फैसले बड़े लोग ही लेते हैं" – शाह

शाह ने रोहित के संन्यास को उनके दूरदर्शी निर्णय के रूप में बताया और कहा और ऐसा नहीं लग रहा था कि रोहित दो साल और इसे संभाल पाएंगे. उन्हें चोट भी लगी थी, जिस वजह से उन्होंने कुछ आईपीएल मैच भी नहीं खेले. मुझे लगता है यही सोचकर उन्होंने टीम के विकास के लिए जगह छोड़ी. इतने बड़े फैसले बड़े लोग ही लेते हैं.

अब गिल के हाथों में टेस्ट कप्तानी, लेकिन टीम पिछड़ रही

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद बीसीसीआई ने शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया. मौजूदा स्थिति में भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है और फाइनल टेस्ट लंदन के ओवल में खेला जा रहा है.

संबंधित ख़बरें
Kingdom Box Office Collection Day 1

Kingdom Box Office Collection Day 1 : Vijay Deverakonda की 'Kingdom' ने पहले ही दिन मचाया बवाल – जानिए कितनी हुई बॉक्स ऑफिस कमाई!

rajkumar rao

2017 की फिल्म बनी सिरदर्द! धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में राजकुमार राव कोर्ट के घेरे में

Donald Trump tariffs

अमेरिका ने पाकिस्तान पर घटाया टैरिफ, भारत पर 25% शुल्क लागू: ट्रंप ने तेल डील का भी किया एलान

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home