• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

अमेरिका ने पाकिस्तान पर घटाया टैरिफ, भारत पर 25% शुल्क लागू: ट्रंप ने तेल डील का भी किया एलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक नया कार्यकारी आदेश जारी करते हुए दुनियाभर के देशों पर संशोधित टैरिफ दरों की घोषणा की. इस लिस्ट में पाकिस्तान पर पहले लगाए गए 29 प्रतिशत शुल्क को घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया गया है.

  • Golu Dwivedi | 01 Aug 2025 11:33 AM
अमेरिका ने पाकिस्तान पर घटाया टैरिफ, भारत पर 25% शुल्क लागू: ट्रंप ने तेल डील का भी किया एलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक नया कार्यकारी आदेश जारी करते हुए दुनियाभर के देशों पर संशोधित टैरिफ दरों की घोषणा की. इस लिस्ट में पाकिस्तान पर पहले लगाए गए 29 प्रतिशत शुल्क को घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि भारत पर 25 प्रतिशत का भारी-भरकम शुल्क लगाया गया है। ये नई दरें 7 अगस्त से प्रभावी होंगी.

ट्रंप ने अपने Truth Social प्लेटफॉर्म पर यह भी घोषणा की कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच एक अहम व्यापारिक समझौता हुआ है, जिसके तहत दोनों देश पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार के दोहन में साझेदारी करेंगे. उन्होंने यह भी जोड़ा, “कौन जानता है, शायद एक दिन वे भारत को तेल बेचेंगे!

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

पाकिस्तान को राहत, भारत पर बढ़ा बोझ

ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित इस कार्यकारी आदेश के अनुसार, पाकिस्तान पर पहले 29 प्रतिशत शुल्क लागू था, जिसे अब घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया गया है. हालांकि भारत को इस बार झटका लगा है क्योंकि अमेरिका ने भारत से आने वाले निर्यात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है.

ट्रंप का दावा: पाकिस्तान के साथ तेल डील पक्की

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'हमने पाकिस्तान के साथ एक डील पूरी कर ली है, जिसके तहत अमेरिका और पाकिस्तान मिलकर वहां के विशाल तेल भंडार को विकसित करेंगे. उन्होंने आगे लिखा, 'हम उस तेल कंपनी का चयन करने की प्रक्रिया में हैं जो इस साझेदारी की अगुवाई करेगी.

टैरिफ में बदलाव की वजहें भी बताईं

ट्रंप ने अपने आदेश में कहा कि कुछ व्यापारिक साझेदार देशों ने अमेरिका के साथ व्यापार और सुरक्षा मामलों में गंभीर समझौते किए हैं या करने के करीब हैं, जबकि कुछ अन्य देशों ने वार्ताओं के बावजूद अमेरिका की अपेक्षाओं के अनुरूप कदम नहीं उठाए हैं. उनका कहना था, कुछ साझेदार देशों ने अभी तक अमेरिका के साथ न तो उचित व्यापारिक संतुलन स्थापित किया है और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में पर्याप्त सहयोग दिखाया है.

7 अगस्त से लागू होंगे नए शुल्क

ट्रंप के आदेश के अनुसार, ये संशोधित टैरिफ दरें 7 अगस्त को अमेरिकी पूर्वी समयानुसार रात 12:01 बजे से लागू होंगी. यह उन वस्तुओं पर लागू होंगी जो उपभोग के लिए देश में लाई जा रही हों या गोदाम से उपभोग के लिए निकाली जा रही हों.

संबंधित ख़बरें
surya grahan 2025

Surya Grahan 2025: कब, कहां और कैसा होगा इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?

Kingdom Box Office Collection Day 1

Kingdom Box Office Collection Day 1 : Vijay Deverakonda की 'Kingdom' ने पहले ही दिन मचाया बवाल – जानिए कितनी हुई बॉक्स ऑफिस कमाई!

rajkumar rao

2017 की फिल्म बनी सिरदर्द! धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में राजकुमार राव कोर्ट के घेरे में

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home