• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

पहलगाम हमले के बाद बदली पाकिस्तान की भाषा, अमेरिका के फैसले को बताया 'संप्रभु निर्णय'

वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अमेरिका द्वारा द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को आतंकवादी संगठन घोषित करने पर कोई आपत्ति नहीं है.

  • Golu Dwivedi | 26 Jul 2025 12:36 PM
पहलगाम हमले के बाद बदली पाकिस्तान की भाषा, अमेरिका के फैसले को बताया 'संप्रभु निर्णय'

वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अमेरिका द्वारा द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को आतंकवादी संगठन घोषित करने पर कोई आपत्ति नहीं है. यह वही TRF है जिसने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

इस बयान से पाकिस्तान के पूर्व रुख में बड़ा बदलाव देखा गया है, क्योंकि अप्रैल में ही डार ने संसद में कहा था कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के उस प्रस्ताव में TRF का ज़िक्र हटवा दिया था जिसमें पहलगाम हमले की निंदा की गई थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अमेरिका के फैसले पर पाकिस्तान की 'कोई आपत्ति नहीं'

वॉशिंगटन में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान इशाक डार ने कहा कि 'TRF को आतंकवादी संगठन घोषित करना अमेरिका का संप्रभु निर्णय है। हमें इससे कोई समस्या नहीं है. अगर उनके पास कोई सबूत हैं, तो हम उसका स्वागत करेंगे. डार ने यह भी कहा कि TRF को लश्कर-ए-तैयबा से जोड़ना गलत है।

UNSC में TRF का नाम हटाने पर डार की सफाई

पहले डार ने पाकिस्तान की संसद में गर्व से बताया था कि उन्होंने UNSC के उस बयान से TRF का नाम हटवा दिया था जिसमें पहलगाम हमले की निंदा की गई थी. हमने UNSC के बयान में TRF के ज़िक्र का विरोध किया. मुझे वैश्विक राजधानियों से कॉल्स आए, लेकिन पाकिस्तान ने नहीं माना। TRF का नाम हटाया गया और पाकिस्तान की बात मानी गई. अब जब उनसे हिंदुस्तान टाइम्स के एक कार्यक्रम में इस यू-टर्न पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उस समय TRF की आतंकी गतिविधियों को लेकर पर्याप्त सबूत नहीं थे.

भारत पहले ही घोषित कर चुका है TRF को आतंकी संगठन

भारत सरकार ने जनवरी 2023 में द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था. दक्षिण एशिया आतंकवाद पोर्टल के अनुसार, TRF पहली बार 2019 में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए सामने आया था. तब से अब तक यह संगठन जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों की ज़िम्मेदारी ले चुका है. इनमें श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, जिसमें सात नागरिक घायल हुए थे, और 2021 में सिलसिलेवार टारगेट किलिंग्स शामिल हैं.

TRF और लश्कर-ए-तैयबा का गहरा नाता

हालांकि पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा और TRF के संबंधों को नकार रहा है, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि TRF असल में लश्कर-ए-तैयबा का ही नया चेहरा है, जो वैश्विक दबाव से बचने के लिए एक नया नाम इस्तेमाल कर रहा है.

संबंधित ख़बरें
upsc exam

UPSC Exam Shock: सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी का खेल! लड़की पर 3 साल का बैन, जानें पूरी सच्चाई

chikunguniya

WHO का बड़ा अलर्ट! 20 साल बाद लौट आया चिकनगुनिया का खतरा, जानें क्या है लक्षण?

रुद्र ब्रिगेड

अब दुश्मन देश सपने में भी इस खौफ से कर देंगे सरेंडर! करगिल विजय दिवस पर सेना ने दिखाया 'रुद्र' रूप

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home