• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

बार-बार परफ्यूम लगाने से परेशान हैं? आजमाएं ये आसान तरीके और महकें पूरे दिन

परफ्यूम को लंबे समय तक महकाने के लिए सही परफ्यूम चुनना और सही तरीके से लगाना जरूरी है. खरीदते समय उसके ऑयल कॉन्सेंट्रेशन (जैसे EDP, Parfum) पर ध्यान दें. परफ्यूम लगाने से पहले स्किन को मॉइश्चराइज करें और इसे कलाई, गर्दन, कान के पीछे जैसे पल्स पॉइंट्स पर लगाएं.

  • Samachaar Desk | 04 Jun 2025 08:13 AM
बार-बार परफ्यूम लगाने से परेशान हैं? आजमाएं ये आसान तरीके और महकें पूरे दिन

परफ्यूम केवल एक खुशबू नहीं होती, बल्कि आपकी पहचान का हिस्सा बन जाती है. किसी की महक हमें याद रह जाती है, तो कोई सिग्नेचर फ्रेग्नेंस हर बार उन्हें खास बना देती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोगों की खुशबू घंटों तक क्यों बनी रहती है, जबकि आपके परफ्यूम की खुशबू थोड़ी ही देर में उड़ जाती है?

असल में, परफ्यूम का असर सिर्फ इसकी क्वालिटी पर नहीं, बल्कि इसे लगाने के तरीके और शरीर के किन हिस्सों पर लगाया गया है, इस पर भी निर्भर करता है. आइए जानें कुछ ऐसे ट्रिक्स जो आपकी परफ्यूम को घंटों तक बनाए रखेंगे फ्रेश और असरदार.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जानें परफ्यूम में ऑयल का खेल

हर परफ्यूम में कुछ मात्रा में सुगंधित तेल (Fragrance Oil) होता है, जो इसकी महक की ताकत तय करता है. खरीदते समय ये समझना जरूरी है कि कौन सा परफ्यूम कितनी देर तक असरदार रहेगा:

Eau de Fraiche (EDF): इसमें 1-3% ऑयल होता है और इसकी खुशबू 1-2 घंटे चलती है. Eau de Cologne (EDC): इसमें 2-5% ऑयल होता है और महक 2-4 घंटे बनी रहती है. Eau de Toilette (EDT): इसमें 5-15% तेल होता है, जिससे खुशबू 4-6 घंटे तक चलती है. Eau de Parfum (EDP): इसमें 15-20% तेल होता है और यह 6-8 घंटे महकता है. Parfum: सबसे ज्यादा 20-40% तेल होता है, जिससे इसकी महक 8 से 12 घंटे तक बनी रहती है.

तो अगली बार शॉपिंग पर जाएं तो लेबल जरूर पढ़ें और अपनी जरूरत के मुताबिक परफ्यूम चुनें.

बनाएं अपनी खास 'सिग्नेचर फ्रेग्नेंस'

हर किसी का एक अलग स्टाइल होता है, तो खुशबू क्यों न वैसी हो? अगर आप भी सेलेब्रिटीज की तरह अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो खुद की सिग्नेचर फ्रेग्नेंस तैयार करें।

इसके लिए महंगे कस्टम परफ्यूम की जरूरत नहीं, बस दो या तीन परफ्यूम को लेयर करें यानी उन्हें हल्के-हल्के एक के ऊपर एक लगाएं. इससे एक अनोखी और लॉन्ग-लास्टिंग खुशबू बनती है जो केवल आपकी होती है.

मॉइश्चराइज करना न भूलें

सुखी या ड्राय स्किन पर परफ्यूम जल्दी उड़ जाता है. इसलिए इसे लगाने से पहले अपनी स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करें.

आप कोई भी क्रीम, लोशन या नारियल/बादाम तेल लगा सकते हैं. ये स्किन पर एक बेस क्रिएट करता है, जिससे खुशबू ज्यादा देर तक टिकी रहती है.

परफ्यूम लगाने के लिए बेस्ट बॉडी पॉइंट्स

परफ्यूम को सिर्फ स्प्रे कर लेना काफी नहीं, इसे सही जगह पर लगाना जरूरी है. शरीर के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं जहां रक्त संचार ज्यादा होता है और शरीर गर्म रहता है. इन्हें पल्स पॉइंट्स कहा जाता है.

परफ्यूम के लिए बेस्ट पॉइंट्स:

कलाई के अंदर गर्दन के दोनों साइड कान के पीछे कोहनी के अंदर

कपड़ों पर परफ्यूम लगाने से महक कम समय में उड़ सकती है. कुछ लोग बालों में भी स्प्रे करते हैं, लेकिन स्कैल्प पर सीधे परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद अल्कोहल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है.

अब हर दिन महकिए कॉन्फिडेंस के साथ

परफ्यूम सिर्फ एक फिनिशिंग टच नहीं, बल्कि आपकी पर्सनालिटी की परछाई है. सही चुनाव, सही तरीका और सही जगह पर परफ्यूम लगाने से आप पूरे दिन महकते रह सकते हैं- बिना बार-बार री-एप्लाय किए.

तो अगली बार जब आप अपनी पसंदीदा खुशबू लगाएं, इन ट्रिक्स को अपनाएं और दिनभर महकते रहें.

संबंधित ख़बरें
Watermelon Benefits

सुबह-सुबह खाएं तरबूज, इम्युनिटी से लेकर वजन तक सब कुछ होगा कंट्रोल!

IPL 2025: 17 साल बाद चैंपियन बनी आरसीबी, कोहली हुए भावुक

IPL 2025: 17 साल बाद चैंपियन बनी आरसीबी, कोहली हुए भावुक

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025

Aaj Ka Rashifal 4 June, 2025 : किसे मिलेगा अचानक धन लाभ, किसे रहना होगा रिश्तों में सतर्क?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home