• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

क्या थकान की असली वजह नींद नहीं बल्कि इन विटामिन्स और मिनरल्स की कमी है? जानिए पूरा सच

क्या आपकी थकान सिर्फ ओवरवर्क की वजह से है या फिर शरीर में छुपी किसी कमी की निशानी? आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी12 और विटामिन डी जैसे न्यूट्रिएंट्स ही असली पावर बूस्टर हैं, जिनकी कमी आपको एनर्जीलेस बना सकती है.

  • Samachaar Desk | 31 Aug 2025 07:47 PM
क्या थकान की असली वजह नींद नहीं बल्कि इन विटामिन्स और मिनरल्स की कमी है? जानिए पूरा सच

हमारा शरीर एक मशीन की तरह काम करता है, लेकिन इसे चलाने के लिए सही “फ्यूल” की जरूरत होती है. यह फ्यूल हमें हेल्दी डाइट से मिलता है. डाइट में मौजूद जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स न सिर्फ एनर्जी बनाने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर को एक्टिव और हेल्दी भी रखते हैं. अगर इनकी कमी हो जाए तो थकान, कमजोरी और कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. आइए जानें कौन-कौन से विटामिन और मिनरल्स हमारी बॉडी के लिए पावर बूस्टर का काम करते हैं.

ऑक्सीजन सप्लाई का हीरो

आयरन की कमी शरीर में एनीमिया का कारण बनती है. इसमें रेड ब्लड सेल्स पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाते. ऑक्सीजन ही सेल्स में एनर्जी बनाने का मुख्य आधार है. अगर आयरन की कमी हो जाए तो कमजोरी, चक्कर और लगातार थकान महसूस होती है. हरी सब्जियां, दालें और अनाज आयरन के अच्छे स्रोत हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने वाला मिनरल

मैग्नीशियम शरीर में ग्लूकोज को एनर्जी में बदलने में मदद करता है. इसकी कमी से हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज, माइग्रेन और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है.मैग्नीशियम पाने के लिए पालक, नट्स, दही, दूध और होल ग्रेन्स को डाइट में शामिल करें. यs मिनरल मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम को भी सही तरीके से काम करने में मदद करता है.

विटामिन बी12 और फोलिक एसिड

विटामिन बी12 और फोलिक एसिड की कमी भी एनीमिया को जन्म देती है. खासकर उम्र बढ़ने के साथ बी12 का अवशोषण (Absorption) शरीर में कम हो जाता है. वहीं कुछ दवाइयां भी इसके लेवल को घटा सकती हैं. मांसाहारी आहार जैसे मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स विटामिन बी12 के अच्छे स्रोत हैं. ये विटामिन दिमाग और नर्वस सिस्टम को भी मजबूत बनाता है.

विटामिन डी: हड्डियों और मसल्स का एनर्जी बूस्टर

विटामिन डी सिर्फ हड्डियों को मजबूत नहीं बनाता, बल्कि मसल्स और इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट करता है. इसकी कमी से कमजोरी, डिप्रेशन और थकान महसूस होती है. धूप इसका नेचुरल स्रोत है, इसके अलावा दूध, अंडे और मछली में भी विटामिन डी पाया जाता है.

एनर्जी और हेल्थ बनाए रखने के लिए आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी12 और विटामिन डी जैसे न्यूट्रिएंट्स बेहद जरूरी हैं. संतुलित आहार अपनाकर इनकी कमी को दूर किया जा सकता है और शरीर को लंबे समय तक फिट रखा जा सकता है.

संबंधित ख़बरें
Bhagwant Mann

CM Mann ने बाढ़ संकट को लेकर PM Modi को पत्र लिखकर कहीं ये बात

Hockey Asia Cup 2025

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने जापान को 3-2 से हराया, हरमनप्रीत सिंह के दो गोल से लगातार दूसरी जीत

XUV700

3 लाख लोगों की पहली पसंद बनी महिंद्रा XUV700 – दमदार फीचर्स ने जीता भारत का दिल!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home