• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

सिर्फ 15 मिनट में तैयार होता है झारखंड का ये देसी साग, खून की कमी से लेकर आंखों की रोशनी तक बढ़ाता है

घेनारी साग रांची और झारखंड में बरसात के मौसम में मिलने वाला एक पौष्टिक और स्वादिष्ट लोकल साग है. इसमें आयरन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं. आदिवासी परिवारों में इसका खास महत्व है और बेटी-दामाद के स्वागत में इसे जरूर बनाया जाता है.

  • Samachaar Desk | 13 Jun 2025 09:16 AM
सिर्फ 15 मिनट में तैयार होता है झारखंड का ये देसी साग, खून की कमी से लेकर आंखों की रोशनी तक बढ़ाता है

झारखंड की राजधानी रांची की गलियों में एक देसी स्वाद की खुशबू बरसात के मौसम में खूब महकती है- इसका नाम है घेनारी साग. ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषण से भरपूर भी है. खास बात ये है कि ये आदिवासी समुदाय की पारंपरिक थाली का हिस्सा रहा है और बेटी-दामाद के स्वागत में सबसे पहले यही बनता है.

रांची की रहने वाली ऊषा बताती हैं कि घेनारी साग मुख्य रूप से मानसून के समय जंगलों में खूब उगता है और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होती. लोकल बाजारों में ये ₹40 प्रति किलो तक मिल जाता है. इसकी लोकप्रियता का कारण है इसका स्वाद और झटपट बनने वाली रेसिपी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कैसे बनता है स्वादिष्ट घेनारी साग

घेनारी साग की रेसिपी जितनी सिंपल है, स्वाद उतना ही लाजवाब है. आइए जानते हैं जरूरी सामग्री:

लहसुन अदरक हरी मिर्च प्याज हल्दी जीरा पाउडर सरसों तेल स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले साग को अच्छी तरह साफ करें, क्योंकि इसमें मिट्टी लगी होती है.

2. कढ़ाई में सरसों का तेल डालें और अदरक, लहसुन, प्याज को सुनहरा होने तक भूनें.

3. अब इसमें साग डालें, ऊपर से नमक, हल्दी और धनिया पाउडर मिलाकर ढक दें.

4. धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में एक-दो बार चलाते रहें.

5. पकने के बाद इसका स्वाद गोलगप्पे जैसा खट्टा-मीठा लगता है.

सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत भी देता है साथ

आयुर्वेदाचार्य डॉ. वी. के. पांडे के अनुसार, घेनारी साग आयरन, पोटैशियम, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन A, B, C, E से भरपूर होता है. ये शरीर को ताकतवर बनाता है, खून की कमी दूर करता है, आंखों की रोशनी बढ़ाता है और शरीर को अंदर से साफ करता है.

रांची के हरमू इलाके की देवी बताती हैं कि उनके समाज में जब बेटी-दामाद आते हैं, तो घेनारी साग जरूर बनता है. ये एक सस्ता लेकिन सम्मानजनक पकवान माना जाता है, जिससे मेहमानों को विशेष महसूस कराया जाता है.

क्यों खाएं घेनारी साग?

झटपट बनता है

स्वाद में बेहतरीन

सेहत के लिए फायदेमंद

कम खर्च में बेहतरीन पकवान

संबंधित ख़बरें
Matcha Tea

क्या है जापानी सुपरड्रिंक Matcha Tea! वजन घटाने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक, जानें फायदे

जो अखबार में छपा, वही आसमान से गिरा! Air India हादसे ने किया एड की 'भविष्यवाणी'?

जो अखबार में छपा, वही आसमान से गिरा! Air India हादसे ने किया एड की 'भविष्यवाणी'?

Aaj Ka Rashifal 13 June, 2025

Aaj Ka Rashifal 13 June, 2025 : इन 5 राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home