• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

दिवाली पर टाइम नहीं? घबराएं नहीं – ये 3 सुपर इजी मिठाइयां बनेंगी फटाफट, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी!

Diwali 2025 Recipe : तीज-त्योहारों पर घर में झटपट बनी शाही रबड़ी, गुलाब जामुन और कलाकंद जैसी मिठाइयों से पारंपरिक स्वाद को फिर से जिएं तेज, आसान और स्वाद से भरपूर रेसिपीज के साथ.

  • Samachaar Desk | 17 Oct 2025 07:08 PM
दिवाली पर टाइम नहीं? घबराएं नहीं – ये 3 सुपर इजी मिठाइयां बनेंगी फटाफट, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी!

Diwali 2025 Recipe : बीते दिनों की बात करें, तो हर तीज-त्योहार पर घर की रसोई से ताजी बनी मिठाइयों की खुशबू आती थी. दादी-नानी के हाथों से बनी मिठाइयों का स्वाद आज भी हमारी यादों में बसा है. मगर आज की तेज रफ्तार जिंदगी में समय की कमी के कारण ये परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है. ऐसे में अगर आप भी त्योहारों पर घर की बनी मिठाई का स्वाद लेना चाहती हैं, लेकिन वक्त नहीं निकाल पा रहीं, तो पेश हैं तीन झटपट और स्वादिष्ट मिठाइयों की आसान रेसिपीज.

शाही रबड़ी – स्वाद में शाही, बनाने में आसान

सामग्री:

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दूध – 1 कप कद्दूकस किया पनीर – 1 कप कंडेंस्ड मिल्क – ½ कप इलायची पाउडर – ¼ चम्मच केसर – चुटकी भर घी – 1 चम्मच गुलाब जल – कुछ बूंदें पिस्ता (गार्निशिंग के लिए) – 1 चम्मच गुलाब की सूखी पंखुड़ियां – थोड़ी सी

विधि: एक माइक्रोवेव सेफ बर्तन में सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं. अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव में उच्च तापमान पर 6 मिनट के लिए पकाएं. हर दो मिनट बाद मिश्रण को चमच से चलाते रहें. पकने के बाद माइक्रोवेव बंद कर दें और रबड़ी को ठंडा होने दें. एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें। ठंडी रबड़ी को पिस्ता और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें.

गुलाब जामुन – पारंपरिक स्वाद अब मिनटों में

सामग्री: गुलाब जामुन के लिए:

मिल्क पाउडर – 250

ग्राम मैदा – 120

ग्राम इलायची पाउडर – ½

चम्मच बेकिंग सोडा – ¼ चम्मच

फ्रेश क्रीम – 200 मि.ली.

घी – 2 चम्मच तेल – तलने के लिए

चाशनी के लिए:

चीनी – 400 ग्राम पानी – 600 मि.ली. गुलाब जल – 2 चम्मच केसर – चुटकी भर

विधि: एक बड़े बर्तन में मिल्क पाउडर, मैदा, बेकिंग सोडा और इलायची पाउडर मिलाएं. इसमें क्रीम डालें और मुलायम आटा गूंद लें. तेल लगाकर आंवले के आकार की गोलियां बनाएं. गर्म तेल में सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर तलें. अब एक सॉसपैन में चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार करें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तो उसमें गुलाब जल और केसर डालें और 2-3 मिनट उबालें. तले हुए गुलाब जामुन को चाशनी में डालें और ढककर 2 घंटे के लिए छोड़ दें. फिर इन्हें गर्म या ठंडा – जैसे पसंद हो, वैसे परोसें.

झटपट कलाकंद – 15 मिनट में बनी मिठास

सामग्री:

कद्दूकस किया पनीर – 2¼ कप मिल्क पाउडर – 1½ कप फ्रेश क्रीम – 1½ कप चीनी – ¾ कप इलायची पाउडर – ½ चम्मच बादाम और पिस्ता – गार्निशिंग के लिए (1-1 चम्मच, बारीक कटे)

विधि: एक नॉनस्टिक पैन में पनीर, मिल्क पाउडर, क्रीम और चीनी मिलाएं. गैस पर मध्यम आंच पर 15 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. गैस बंद करें और उसमें इलायची पाउडर मिलाएं.

एक थाली में घी लगाकर तैयार मिश्रण को फैलाएं. ऊपर से पिस्ता और बादाम बुरकें और 3 घंटे के लिए ठंडा होने दें. इसके बाद मनचाहे आकार में काटें और परोसें या एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें.

संबंधित ख़बरें
Gujarat Cabinet Expansion

गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार का नया चेहरा, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा को भी मंत्री पद मिला

Dhanteras Ke Upay

Dhanteras 2025: इस खास उपाय से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!

jimikand benefits

Diwali 2025 : 5 मिनट की रेसिपी, सालों की सेहत.. इस सुपरफूड के अनगिनत फायदे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home