• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

सिर्फ 20 मिनट की झपकी और मिलेंगे शानदार बड़े फायदे – जानिए कैसे!

दोपहर में 20-30 मिनट की झपकी फायदेमंद होती है, पर 1 घंटे से ज्यादा सोना हानिकारक हो सकता है. नींद की क्वालिटी सुधारने के लिए योग, सही दिनचर्या और डिजिटल डिटॉक्स जरूरी है.

  • Samachaar Desk | 17 Oct 2025 07:46 PM
सिर्फ 20 मिनट की झपकी और मिलेंगे शानदार बड़े फायदे – जानिए कैसे!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर दोपहर में झपकी लेने लगे हैं. खासकर वे लोग जो दिनभर घर के कामकाज में व्यस्त रहते हैं या फिर ऑफिस में काम के बीच थोड़ा आराम चाहते हैं. कुछ इसे ‘पावर नैप’ कहते हैं, तो कुछ इसे आलस्य की निशानी मानते हैं. लेकिन सवाल उठता है – क्या दोपहर की नींद वाकई फायदेमंद है या इससे सेहत को नुकसान हो सकता है? आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं और किन लोगों को यह आदत अपनानी चाहिए या नहीं.

दोपहर की नींद: कितनी है फायदेमंद?

TV 9 से बातचीत में डॉक्टरों के अनुसार, अगर आप दोपहर में 20 से 30 मिनट की हल्की नींद लेते हैं, तो ये न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देती है, बल्कि दिमाग को भी रीफ्रेश कर देती है. दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट के पल्मनोलॉजिस्ट और स्लीप मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. अनिमेष आर्य के अनुसार, ये छोटा सा ब्रेक आपके फोकस लेवल को बेहतर करता है, तनाव कम करता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है. साथ ही, दोपहर की नींद से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किन लोगों को दोपहर की नींद से बचना चाहिए?

डॉ. आर्य का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति एक घंटे से अधिक सोता है, तो इससे रात की नींद पर असर पड़ सकता है. नींद का चक्र बिगड़ सकता है जिससे शरीर थका-थका सा महसूस करता है. खासतौर पर वे लोग जो पहले से ही नींद की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जैसे कि इनसोम्निया, या जिन्हें डायबिटीज और हार्ट संबंधी रोग हैं – उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के दोपहर में सोने से बचना चाहिए.

कब सोएं और कितना सोएं?

एक्सपर्ट की सलाह है कि दोपहर की नींद का सही समय दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच होता है. इस समय के बाद सोना आपकी बायोलॉजिकल क्लॉक को बिगाड़ सकता है, जिससे रात की नींद पर असर पड़ता है और थकावट बनी रहती है.

बेहतर नींद के लिए क्या करें?

अच्छी सेहत के लिए सिर्फ नींद का समय ही नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी मायने रखती है. 7-8 घंटे की गहरी और निर्बाध नींद शरीर के पुनर्निर्माण में मदद करती है. अगर आपकी नींद बार-बार टूटती है या देर से आती है, तो नीचे दिए गए उपाय अपनाकर उसे बेहतर बनाया जा सकता है:

सोने से पहले योग और प्राणायाम करें: बालासन, शवासन, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम नींद को बेहतर बनाते हैं. डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं: सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल बंद करें. कैफीन से दूरी बनाएं: रात में चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक्स लेने से परहेज करें, क्योंकि ये नींद में बाधा बनते हैं.

संबंधित ख़बरें
Dhanteras Ke Upay

Dhanteras 2025: इस खास उपाय से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!

jimikand benefits

Diwali 2025 : 5 मिनट की रेसिपी, सालों की सेहत.. इस सुपरफूड के अनगिनत फायदे

kalakand

दिवाली पर टाइम नहीं? घबराएं नहीं – ये 3 सुपर इजी मिठाइयां बनेंगी फटाफट, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home