• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

अलर्ट! अगर आपके घर तक पहुंच गया है बाढ़ का पानी तो तुरंत करें ये काम – जरूरी गाइड

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे से ऊपर पहुंच गया है और कई निचले इलाकों में पानी भर चुका है. ऐसे में लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने, बिजली बंद करने, जरूरी सामान साथ रखने और मच्छरों से बचाव करने की सलाह दी गई है. मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1077, 1916 और 311 पर कॉल किया जा सकता है.

  • Samachaar Desk | 07 Sep 2025 08:02 PM
अलर्ट! अगर आपके घर तक पहुंच गया है बाढ़ का पानी तो तुरंत करें ये काम – जरूरी गाइड

दिल्ली इस समय बाढ़ के गंभीर संकट से गुजर रही है. 6 सितंबर 2025 को यमुना नदी का जलस्तर 205.91 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से 0.58 मीटर ऊपर है. इसका सीधा मतलब है कि यमुना का पानी खतरे की सीमा पार कर चुका है और निचले इलाकों में जलभराव शुरू हो गया है.

राजधानी के कई हिस्सों जैसे मयूर विहार, कश्मीरी गेट, अक्षरधाम, उत्तम नगर, जहांगीरपुरी और मुखर्जी नगर में पानी भरने की स्थिति है. यमुना किनारे बसे लोगों को अस्थायी आश्रयों में शिफ्ट किया गया है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 70 से ज्यादा परिवार टेंटों में रहने को मजबूर हैं. इस बार मानसून में औसत से 52% ज्यादा बारिश हुई है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

घर में बाढ़ का पानी आने लगे तो क्या करें?

अगर आपके इलाके में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है, तो घबराने के बजाय कुछ जरूरी कदम तुरंत उठाएं:

1.⁠ ⁠सुरक्षित जगह पर जाएं – घर में पानी घुसने लगे तो तुरंत परिवार के साथ किसी ऊंची जगह या राहत शिविर में शिफ्ट हो जाएं.

2.⁠ ⁠बिजली बंद करें – बिजली के उपकरणों को मेन स्विच से ऑफ कर दें ताकि करंट लगने का खतरा न रहे.

3.⁠ ⁠जरूरी सामान साथ रखें – दवाइयां, पहचान पत्र, कपड़े, खाने-पीने का सामान और पावर बैंक आदि एक बैग में पहले से तैयार रखें.

4.⁠ ⁠मच्छरों से बचाव – बाढ़ के पानी से मच्छर बढ़ जाते हैं, ऐसे में मच्छरदानी और फुल कपड़े पहनें ताकि बीमारियों से बचा जा सके.

दिल्ली में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

आपदा के समय सही नंबर पर कॉल करना जीवन बचा सकता है.

आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077 - बाढ़ या राहत संबंधी किसी भी जरूरत के लिए 24x7 उपलब्ध. यहां से आश्रय, खाना-पानी और रेस्क्यू की मदद मिलती है.

दिल्ली जल बोर्ड हेल्पलाइन 1916 - जलभराव, सीवर ब्लॉकेज या पानी की निकासी रुकने जैसी समस्याओं के लिए. शिकायत दर्ज करने के बाद SMS के जरिए रेफरेंस नंबर भी मिलता है.

शिकायत पोर्टल नंबर 311 - सड़क टूटने, नाले खुले रहने, सफाई न होने या कचरा जमा होने जैसी समस्याओं के लिए. यहां से आपकी शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचाई जाती है.

दिल्ली में यमुना का बढ़ता जलस्तर राजधानी के लिए बड़ी चुनौती है. ऐसे हालात में सतर्क रहना और समय पर सही कदम उठाना ही सबसे बड़ा बचाव है.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home