• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

पाकिस्तान को फिर दी कांग्रेस ने क्लीन चिट? चिदंबरम के बयान पर BJP बोली– ये इस्लामाबाद की वकील!

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने जोरदार हमला बोला है. भाजपा ने चिदंबरम पर पाकिस्तान को 'क्लीन चिट' देने और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देशविरोधी विमर्श को बल देने का आरोप लगाया है.

  • Golu Dwivedi | 28 Jul 2025 11:14 AM
पाकिस्तान को फिर दी कांग्रेस ने क्लीन चिट? चिदंबरम के बयान पर BJP बोली– ये इस्लामाबाद की वकील!

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने जोरदार हमला बोला है. भाजपा ने चिदंबरम पर पाकिस्तान को 'क्लीन चिट' देने और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देशविरोधी विमर्श को बल देने का आरोप लगाया है. यह हमला उस समय हुआ है जब संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 32 घंटे की बहस की तैयारी की जा रही है.

चिदंबरम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि यह मान लेना कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे, एक जल्दबाजी होगी क्योंकि इस बारे में कोई ठोस सबूत नहीं है। भाजपा ने इस बयान को देश की सुरक्षा एजेंसियों और सुरक्षाबलों के मनोबल पर प्रहार बताया है.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

P. Chidambaram, former UPA-era Home Minister and the original proponent of the infamous “Saffron Terror” theory, covers himself with glory yet again:

“Have they (NIA) identified the terrorists or where they came from? For all we know, they could be homegrown terrorists. Why do… pic.twitter.com/c32I1KzqOg

— Amit Malviya (@amitmalviya) July 27, 2025


'हर बार कांग्रेस पाकिस्तान के बचाव में क्यों दिखती है? – बीजेपी

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'एक बार फिर कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की जल्दी दिखा दी है. जब भी हमारे सुरक्षाबल पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना करते हैं, कांग्रेस के नेता इस्लामाबाद के वकील की तरह बयान क्यों देते हैं? मालवीय ने कहा कि कांग्रेस का यह व्यवहार देश की सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होता है.

"कांग्रेस हमेशा दुश्मन के लिए झुक जाती है" – बीजेपी

भाजपा नेताओं ने चिदंबरम के उस पुराने रुख की भी याद दिलाई जिसमें उन्होंने 'भगवा आतंकवाद' जैसा शब्द प्रचारित किया था. भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा पर भ्रम फैलाने का काम किया है. 'राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ऐसे मौके पर दुश्मनों को लाभ पहुंचाया है.'

NIA की जांच पर चिदंबरम को शक

चिदंबरम ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा, 'वे नहीं बता रहे कि NIA ने इतने हफ्तों में क्या किया है. क्या उन्होंने आतंकियों की पहचान की है? वे कहां से आए थे?” उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता नहीं बरत रही और यह संदेह पैदा करता है कि कुछ छिपाया जा रहा है.

'ऑपरेशन सिंदूर में हुई रणनीतिक चूक?- चिदंबरम

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चिदंबरम ने कहा, 'मुझे लगता है, हालांकि यह सिर्फ अटकलें हैं-सरकार यह छिपा रही है कि इस ऑपरेशन में कुछ रणनीतिक गलतियां हुईं और फिर से रणनीति बनानी पड़ी. खुद CDS ने इशारा किया था. उन्होंने आगे कहा कि या तो सरकार इन सवालों का जवाब देने में अक्षम है या देने से बच रही है. चिदंबरम के इस बयान के ठीक बाद यह साफ हो गया है कि संसद में विपक्ष इस मुद्दे को जोरशोर से उठाएगा। ऑपरेशन सिंदूर, आतंकी हमला और NIA की भूमिका को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा.

संबंधित ख़बरें
ac

एसी चलाने वालों के लिए बड़ी खबर: ये सीक्रेट्स जान आपका बिजली का बिल हो जाएगा आधा…!

Saheli Card

अब नहीं चलेगा पुराना तरीका! दिल्ली में महिलाओं के फ्री सफर का नया फॉर्मूला

indvseng

'ड्रॉ ही था एकमात्र...' बेन स्टोक्स ने किया खुलासा, क्यों बढ़ाया था हाथ मिलाने का ऑफर?

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home