• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

बीजेपी में सत्ता का बड़ा बदलाव! 19 जनवरी को होगा सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान?

BJP National President Election: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख तय हो चुकी है. 19 जनवरी को नामांकन और 20 जनवरी को चुनाव होंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन इस रेस में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 13 Jan 2026 02:02 PM
बीजेपी में सत्ता का बड़ा बदलाव! 19 जनवरी को होगा सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान?

भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी का नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया 19 और 20 जनवरी को पूरी हो जाएगी. 19 जनवरी को नामांकन होगा, जबकि 20 जनवरी को औपचारिक चुनाव कराए जाएंगे. इस अहम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी और संगठन के कुल 10 बड़े नेता प्रस्तावक की भूमिका निभाएंगे. ऐसे में यह चुनाव पूरी तरह संगठन की सहमति से होने वाला माना जा रहा है.

नितिन नबीन की दावेदारी क्यों सबसे मजबूत

न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, बीजेपी अध्यक्ष की रेस में नितिन नबीन का नाम सबसे आगे चल रहा है. अगर नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है, तो वे इस पद तक पहुंचने वाले सबसे युवा नेता होंगे. माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा. चूंकि 2029 में लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में परिस्थितियों के अनुसार उनके कार्यकाल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है. इससे पहले भी साल 2020 में जेपी नड्डा को पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और बाद में उन्हें स्थायी अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

राजनीति में लंबा अनुभव, लगातार 5 बार विधायक

नितिन नबीन को 15 दिसंबर 2025 को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, हालांकि खरमास के कारण उन्होंने पदभार कुछ समय बाद संभाला. 45 वर्षीय नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं और संगठन के भीतर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. वे बिहार की बांकीपुर सीट से 2006, 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं. उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा भी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे, जिसका राजनीतिक फायदा नितिन को शुरुआती दौर में मिला.

29 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव लगभग पूरे

बीजेपी के अंदरूनी संगठनात्मक चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, देश के 37 में से 29 राज्यों में पार्टी के आंतरिक चुनाव पूरे कर लिए गए हैं. इन राज्यों के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट दाखिल करेंगे. इसके अलावा, बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी अलग से उनके पक्ष में नामांकन करेंगे. इससे साफ है कि संगठन के बड़े हिस्से का समर्थन नितिन नबीन को मिल रहा है.

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है

बीजेपी के संविधान की धारा-19 के अनुसार, राष्ट्रीय और प्रदेश परिषद के सदस्यों से मिलकर एक इलेक्टोरल कॉलेज बनाया जाता है. यही कॉलेज राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करता है. अध्यक्ष पद के लिए दो मुख्य शर्तें होती हैं-पहली, उम्मीदवार कम से कम 15 साल से पार्टी का प्राथमिक सदस्य हो, और दूसरी, उसके नामांकन पर इलेक्टोरल कॉलेज के कम से कम 20 सदस्यों के प्रस्तावक हों. इसके बाद नामांकन, वोटिंग, दिल्ली में मतगणना और फिर नए अध्यक्ष की घोषणा होती है.

पार्टी नियमों के अनुसार, कोई भी पात्र सदस्य लगातार दो कार्यकाल यानी कुल छह साल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह सकता है. मौजूदा हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही अपने नए अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान कर सकती है और नितिन नबीन इस रेस में सबसे मजबूत दावेदार बने हुए हैं.

संबंधित ख़बरें
Gold Rate Today

सोना फिर उछला, चांदी ने भी मारी लंबी छलांग! 13 जनवरी को जानें आपके शहर में क्या हैं लेटेस्ट रेट

RCB vs UP

WPL 2026: RCB की धमाकेदार जीत के साथ बदली पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, UP वॉरियर्ज फिसली आखिरी पायदान पर!

The Raja Saab

बॉक्स ऑफिस पर फिसली ‘द राजा साब’! प्रभास की फिल्म ने 4 दिन में बनाए 5 रिकॉर्ड, फिर भी कमाई क्यों हुई धड़ाम?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home