• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Tej Pratap Yadav का बड़ा ऐलान… अब पीली टोपी में 'टीम तेज प्रताप' के साथ लड़ेंगे चुनाव!

राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने राजद की हरी टोपी छोड़कर पीली टोपी पहन ली है और 'टीम तेज प्रताप यादव' नाम से नया मंच बनाया है.

  • Samachaar Desk | 26 Jul 2025 09:01 PM
Tej Pratap Yadav का बड़ा ऐलान… अब पीली टोपी में 'टीम तेज प्रताप' के साथ लड़ेंगे चुनाव!

राजद से निष्कासित और परिवार से अलग-थलग चल रहे तेज प्रताप यादव ने राजनीति में नई राह चुन ली है. अब उन्होंने खुद को एक स्वतंत्र आवाज के रूप में पेश करते हुए वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. खास बात ये है कि वो अब अपनी पहचान भी बदल चुके हैं. राजद की हरी टोपी छोड़कर तेज प्रताप अब पीली टोपी में नजर आ रहे हैं.

'टीम तेज प्रताप' का आगाज़

तेज प्रताप ने अपने नए मंच का नाम रखा है 'टीम तेज प्रताप यादव'. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि एक ओपन प्लेटफॉर्म है, जहां युवाओं, बेरोजगारों और समाज के हर वर्ग को जुड़ने का मौका मिलेगा. उनका दावा है कि यह टीम जनता तक सीधा संवाद करेगी और जनसमस्याओं को प्राथमिकता देगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सत्ता से नहीं, मुद्दों से सरोकार

तेज प्रताप का कहना है कि उन्हें सत्ता की चाह नहीं, बल्कि युवाओं, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करना है. उन्होंने यह भी इशारा दिया कि अगर कोई सरकार इन मुद्दों को प्राथमिकता देगी, तो वे बिना शर्त उसके समर्थन में खड़े होंगे. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे.

#WATCH | Patna, Bihar: Former state minister Tej Pratap Yadav says, "Team Tej Pratap Yadav is a platform to reach the people... This time, Uncle (Nitish Kumar) will not become the Chief Minister. Whoever's government is formed, if they talk about youth, employment, education, and… pic.twitter.com/gpb8cJK2e9

— ANI (@ANI) July 26, 2025

पुराने गढ़ में वापसी की तैयारी

तेज प्रताप ने 2015 में पहली बार महुआ से ही विधायक बनकर राजनीति में कदम रखा था. 2020 में उन्होंने समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव लड़ा और जीते. अब फिर से वह अपने पुराने गढ़ महुआ की ओर लौट रहे हैं. फिलहाल यहां से राजद के मुकेश रौशन विधायक हैं.

पारिवारिक रिश्तों में खटास

हाल ही में अनुष्का यादव से जुड़े विवाद और सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण तेज प्रताप को राजद से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया. उन्होंने अपनी बहनों और पार्टी से भी सोशल मीडिया पर दूरी बना ली है. अब वह केवल पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी सहित छह लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं.

31 जुलाई को शक्ति प्रदर्शन

तेज प्रताप ने ऐलान किया है कि 31 जुलाई को महुआ में उनका एक बड़ा कार्यक्रम होगा. हालांकि अभी पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन 'टीम तेज प्रताप' के जरिए वे अपनी राजनीतिक जमीन फिर से तैयार करने में जुट गए हैं. राजनीति से निष्कासन के बाद, तेज प्रताप का ये कदम बिहार की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा करेगा.

संबंधित ख़बरें
Instagram

Instagram पर आपके नाम से चल रहा है फेक अकाउंट? तुरंत उठाएं ये कदम

Instagram

इंस्टाग्राम में बड़ा बदलाव! अब Teenagers को मिलेगा ज्यादा सेफ Digital एक्सपीरियंस

Anemia

हर पांच में से एक भारतीय महिला एनीमिया की शिकार, जानें इससे बचाव और समाधान के उपाय

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home