• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

हर पांच में से एक भारतीय महिला एनीमिया की शिकार, जानें इससे बचाव और समाधान के उपाय

भारत में हर 5 में से 1 महिला एनीमिया यानी खून की कमी से पीड़ित है. ये समस्या लाल रक्त कणिकाओं की कमी से होती है और थकान, चक्कर, कमजोरी जैसे लक्षण दिखाती है.

  • Samachaar Desk | 26 Jul 2025 08:31 PM
हर पांच में से एक भारतीय महिला एनीमिया की शिकार, जानें इससे बचाव और समाधान के उपाय

विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशिया में किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया एक गंभीर समस्या बन चुकी है. भारत में हर पांच में से एक महिला खून की कमी यानी एनीमिया से जूझ रही है. डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और सार्क जैसे संस्थानों ने सरकारों से इस दिशा में जल्द कार्रवाई की सिफारिश की है. इस रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशिया की करीब 25 करोड़ 90 लाख महिलाएं एनीमिया का शिकार हैं.

या है एनीमिया?

एनीमिया उस स्थिति को कहते हैं जब शरीर में लाल रक्त कणिकाओं (RBCs) की संख्या कम हो जाती है, जिससे हीमोग्लोबिन घटता है और शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होती है. महिलाओं में यह समस्या पुरुषों के मुकाबले अधिक देखी जाती है. 11 ग्राम/डीएल से कम हीमोग्लोबिन माइल्ड एनीमिया कहलाता है, जिसे खानपान से सुधारा जा सकता है. 6 ग्राम/डीएल से नीचे जाने पर यह गंभीर रूप ले लेता है और तुरंत इलाज जरूरी हो जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

एनीमिया के लक्षण

लगातार थकावट, सांस फूलना, चक्कर आना, दिल की धड़कन तेज होना, चिड़चिड़ापन, त्वचा-नाखूनों का पीला पड़ना, बालों का झड़ना और मुंह में छाले आदि इसके सामान्य लक्षण हैं. अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो स्थिति और बिगड़ सकती है.

किसे होता है ज्यादा खतरा?

महिलाओं को पीरियड्स, गर्भावस्था और स्तनपान के कारण अधिक खतरा होता है. इसके अलावा किडनी के रोगी, डायबिटिक पेशेंट्स, हृदय रोगी और जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई हो, वे भी एनीमिया के शिकार हो सकते हैं.

रोकथाम और घरेलू उपाय

1 आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पालक, चुकंदर, अनार, सेब, मुनक्का, टमाटर का सेवन करें.

2 शहद, सूखे मेवे और अंडे-मांस आयरन का अच्छा स्रोत हैं.

3 चुकंदर व सेब का जूस में शहद मिलाकर दिन में एक बार जरूर लें.

4 रात में भीगे बादाम और मुनक्का सुबह खाली पेट खाएं.

5 गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से आयरन सप्लीमेंट लें.

एनीमिया को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानें और समय रहते पोषण और जीवनशैली में बदलाव लाएं. जागरूकता और सही खानपान ही इससे निपटने का सबसे प्रभावी तरीका है.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
ambulance

बिहार के बोधगया में महिला अभ्यर्थी के साथ एंबुलेंस में सामूहिक बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार

Instagram

Instagram पर आपके नाम से चल रहा है फेक अकाउंट? तुरंत उठाएं ये कदम

Instagram

इंस्टाग्राम में बड़ा बदलाव! अब Teenagers को मिलेगा ज्यादा सेफ Digital एक्सपीरियंस

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home