• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Bihar Election 2025: RJD प्रवक्ता ने बताई महिलाओं को मिले टिकट की खासियत, तेजस्वी यादव पर पूरा भरोसा

बिहार चुनाव 2025: आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया महिलाओं को मिले टिकट, तेजस्वी यादव पर जनता का भरोसा और महागठबंधन की मजबूती.

  • Samachaar Desk | 21 Oct 2025 02:50 PM
Bihar Election 2025: RJD प्रवक्ता ने बताई महिलाओं को मिले टिकट की खासियत, तेजस्वी यादव पर पूरा भरोसा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करते समय महिलाओं को प्राथमिकता दी है. इस बार सबसे अधिक 24 महिलाओं को पार्टी ने टिकट दिया है. उन्होंने कहा कि सभी जाति और धर्मों का ध्यान रखा गया है और जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिया गया है.

पुराने विधायकों का मान-सम्मान बना रहा

मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि जिन विधायकों का इस बार टिकट नहीं मिला, उन्हें पहले विधायक बनाया गया और उनके साथ मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया. पार्टी आगे भी उनके साथ खड़ी रहेगी. यह साफ संदेश है कि आरजेडी अपने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं करती.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आरजेडी नेता ने कहा कि कुछ जगहों पर पार्टी के पुराने विधायक ने नामांकन दाखिल किया है, लेकिन जनता पार्टी को नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव के चेहरे पर वोट करती है. इसलिए सभी को पार्टी हित के बारे में सोचना चाहिए और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठना चाहिए.

जेएमएम की नाराजगी पर प्रतिक्रिया

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन में सभी सहयोगी दलों को सम्मान मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि तेजस्वी यादव ने इसे ध्यान में रखते हुए ही गठबंधन की रणनीति बनाई है. हालांकि गठबंधन में अपनी कुछ मजबूरियां होती हैं, सभी दलों को इसे समझना चाहिए.

आरजेडी नेता ने कहा कि बिहार में बड़ी लड़ाई के जरिए महागठबंधन पूरे देश में मजबूत होगा. बिहार में आरजेडी सबसे बड़ी ताकत है और उसका प्रदर्शन अन्य राज्यों में गठबंधन को फायदा पहुंचाएगा.

चिराग पासवान के बयान पर पलटवार

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एनडीए में पहले भी कई सीटों पर लड़ाई होती रही है. जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा जैसी पार्टियां भी लड़ रही थीं. इसलिए महागठबंधन में कुछ सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होना कोई बड़ी बात नहीं है.

आरजेडी नेता ने स्पष्ट किया कि कुछ सीटों पर हुए फ्रेंडली फाइट से एनडीए को कोई फायदा नहीं होगा. केवल 10 सीटों पर एनडीए को हल्की बढ़त मिल सकती है, बाकी सीटों पर तेजस्वी यादव की जीत पक्की है.

स्थिति ऑल इज वेल

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक है. आरजेडी का फोकस जनता को जीत दिलाना और गठबंधन को मजबूत करना है. पार्टी कार्यकर्ता और उम्मीदवार पूरी तरह तैयार हैं.

संबंधित ख़बरें
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: महागठबंधन में फूट! 11 सीटों पर आपस में टकराव, एनडीए को बड़ा फायदा?

PM Modi

PM मोदी का दिवाली संदेश: “ऑपरेशन सिंदूर, नक्सल प्रभावित इलाकों में दीप जलाएं और भारत को बनाएं विकसित!

Delhi Pollution

हर सांस में घुलता जहर: ग्रीन पटाखे भी नहीं बचा पाए दिल्ली को प्रदूषण से

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home