• Friday, Feb 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

बी प्राक को मिली जान से मारने की धमकी! 10 करोड़ की फिरौती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शक, म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप

B Praak death threat: पंजाबी सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली है और साथ ही 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. यह धमकी उनके दोस्त दिलनूर बबलू के जरिए पहुंची और धमकी देने वाले ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 17 Jan 2026 12:58 PM
बी प्राक को मिली जान से मारने की धमकी! 10 करोड़ की फिरौती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शक, म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप

पंजाबी और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. धमकी देने वाले ने 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती मांगी है और साफ कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर पैसे नहीं दिए गए तो बी प्राक को “मिट्टी में मिला” दिया जाएगा. इस धमकी के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री में डर और चिंता का माहौल पैदा हो गया है.

धमकी दिलनूर बबलू के जरिए पहुंची

जानकारी के मुताबिक, ये धमकी सीधे बी प्राक को नहीं दी गई, बल्कि उनके दोस्त और पंजाबी सिंगर दिलनूर बबलू के जरिए पहुंची. दिलनूर बबलू मोहाली के वन राइज सोसाइटी सेक्टर 99 में रहते हैं. धमकी मिलने के तुरंत बाद दिलनूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पूरे मामले की जानकारी दी.

ये भी पढें

  • ♦ Sheikh Hasina: मैदान से बाहर, फिर भी गढ़ों में दिखा असर, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा ‘ना’ वोट
  • ♦ इन गलतियों की वजह से ब्लास्ट हो सकता है मोबाइल
  • ♦ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने फिर किया बड़ा हथियार सौदा, रूस से खरीदीं 288 S-400 मिसाइलें

विदेशी नंबर से मिस्ड कॉल और वॉइस मैसेज

शिकायत में बताया गया है कि 5 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर दिलनूर के फोन पर एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आई. अगले दिन यानी 6 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर उसी नंबर से एक कॉल आई, जिसे दिलनूर ने रिसीव नहीं किया. इसके बाद उन्हें उस नंबर से वॉइस मैसेज मिला, जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को ‘आरजू बिश्नोई’ बताया और कहा कि बी प्राक 10 करोड़ रुपये का इंतजाम करें.

वॉइस मैसेज में धमकी देने वाले ने साफ कहा कि पैसे देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है. अगर पैसे नहीं दिए गए तो बी प्राक और उनके साथियों को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा. धमकी देने वाले ने कहा, “चाहे किसी भी देश में चले जाएं, अगर हमारे साथ नहीं चले तो मिट्टी में मिला देंगे.” दिलनूर ने बताया कि वो और बी प्राक अक्सर शोज और शूटिंग के लिए विदेश यात्रा करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा को खतरा है और उन्हें घर से निकलने में डर लग रहा है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन

सूत्रों की मानें तो आरजू बिश्नोई को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य माना जाता है, जो इस समय विदेश में छिपा हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि यह धमकी उसी गैंग से जुड़ी हो सकती है. दिलनूर बबलू ने कॉल के स्क्रीनशॉट और वॉइस रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है और सुरक्षा की मांग भी की है.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि पहले भी कई मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है, जहां कारोबारियों और सेलिब्रिटीज को फिरौती के लिए निशाना बनाया गया.

म्यूजिक इंडस्ट्री में तनाव

बी प्राक की सुरक्षा को लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री में भी चिंता का माहौल है. उनके करीबी मित्र और सहयोगी उन्हें लगातार सलाह दे रहे हैं कि इस समय सावधानी बरती जाए. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस बात पर नजर रख रही हैं कि बी प्राक और उनके साथियों को किसी भी प्रकार का खतरा न हो.

इस मामले ने फिर साबित कर दिया कि आज भी सेलिब्रिटीज और उनके करीबी लोगों को अज्ञात धमकियों और फिरौती के खतरे का सामना करना पड़ सकता है. फिलहाल, बी प्राक और उनके दोस्तों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है.

संबंधित ख़बरें
Kangana Ranaut

“जिन्होंने मेरा घर तोड़ा, आज सत्ता से बाहर हुए”, बीएमसी जीत पर कंगना रनौत का उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला

Mauni Amavasya 2026

Mauni Amavasya 2026: इस एक दिन का स्नान बदल सकती है किस्मत! रवि योग में मिलेगा कई गुना पुण्य

Virat Kohli

उज्जैन में विराट कोहली और कुलदीप यादव ने किए महाकाल के दर्शन, सुबह-सुबह 4 बजे मंदिर पहुंचे श्रद्धालु बनकर, देखें!

image
Most Viewed
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: किस राशि को मिलेगा काम में बड़ा मौका और किसके रिश्तों में आएगी नई मिठास? जानिए आज का पूरा हाल

Panasonic

धूल भरे मौसम से नहीं होगी कूलिंग खराब! Panasonic के नए AC में आया खास DustBuster फीचर

Pragatisheel Punjab Investment Summit

पंजाब में लगेगा ‘निवेश का महाकुंभ’! 1.50 लाख करोड़ के दांव पर 5.20 लाख नौकरियां, 13 मार्च से मोहाली में बड़ा खेल!

rajpal yadav

Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में फंसे राजपाल यादव की जमानत खारिज, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी न करें ये गलतियां, नष्ट हो जाएगी सारी मेहनत

Valentine's Date Ideas

Valentine’s Day पर क्या है आपका प्लान? जानें ये 6 रोमांटिक आइडियाज जो बना देंगे आपके दिन को सुपर स्पेशल!

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home