• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

क्या गुड़ वाकई चीनी से ज्यादा हेल्दी है? जानें एक्सपर्ट की राय और सच्चाई!

गुड़ को लोग अक्सर चीनी से ज्यादा हेल्दी मानते हैं, लेकिन न्यूट्रीशनिस्ट शालिनी के अनुसार दोनों में लगभग समान कैलोरी होती है और दोनों ही ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ाते हैं.

  • Samachaar Desk | 29 Jul 2025 07:00 PM
क्या गुड़ वाकई चीनी से ज्यादा हेल्दी है? जानें एक्सपर्ट की राय और सच्चाई!

जब भी हेल्दी डाइट की बात होती है, सबसे पहले एक चीज़ जिसे तुरंत हटाने की सलाह दी जाती है, वह है रिफाइंड शुगर यानी चीनी. स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे वजन बढ़ने, डायबिटीज, हार्ट डिज़ीज और कई अन्य समस्याओं की जड़ मानते हैं. लेकिन ऐसे में मीठे के शौकीनों के लिए बड़ा सवाल यह होता है कि आखिर मीठा खाएं तो क्या?

यही वजह है कि बहुत से लोग गुड़ और उसके पाउडर को चीनी का हेल्दी विकल्प मान लेते हैं. उनका मानना है कि गुड़, चीनी की तुलना में न सिर्फ बेहतर बल्कि पूरी तरह सुरक्षित है लेकिन क्या ये सिर्फ एक भ्रम है या हकीकत? न्यूट्रीशनिस्ट शालिनी ने इस भ्रम पर से पर्दा उठाया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गुड़ बनाम चीनी, भ्रम और हकीकत

न्यूट्रीशनिस्ट शालिनी कहती हैं कि अगर किसी को गुड़ और चीनी में से कोई एक चुनने को कहा जाए, तो अधिकतर लोग गुड़ को बेहतर मानते हैं. लेकिन ये फैसला पूरी जानकारी के बिना लिया जाता है. हां, गुड़ में कुछ पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, पर उनकी मात्रा बहुत मामूली होती है. साथ ही, गुड़ और चीनी में कैलोरी की मात्रा लगभग एक समान होती है मतलब दोनों वजन बढ़ाने में बराबर भागीदार हो सकते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Shalini Sudhakar (@consciouslivingwithshalini)

दोनों का शरीर पर प्रभाव एक जैसा

शालिनी बताती हैं कि रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि गुड़ और चीनी दोनों ही शरीर में जाकर एक जैसा प्रभाव डालते हैं. दोनों ही ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं, जिससे डायबिटीज और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है. जो लोग गुड़ को हेल्दी समझकर ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं, वे अनजाने में अपने शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

फिर खाएं क्या?

अगर आप वास्तव में एक हेल्दी स्वीटनर ढूंढ रहे हैं तो आपके पास कुछ सीमित लेकिन असरदार विकल्प हैं. स्टीविया एक नेचुरल और ज़ीरो कैलोरी स्वीटनर है, जो चीनी से कई गुना मीठा होता है. इसके अलावा डेट शुगर, कोकोनट शुगर और मॉन्क फ्रूट एक्सट्रेक्ट जैसे विकल्प भी मौजूद हैं, जो मीठे की craving तो पूरी करते हैं, लेकिन शरीर पर नुकसानदायक असर नहीं डालते.

गुड़ को आंख मूंदकर हेल्दी मानना एक आम गलती है. चाहे गुड़ हो या चीनी दोनों का सेवन सीमित मात्रा में करें. सही जानकारी के साथ विकल्प चुनें, तभी हेल्दी लाइफस्टाइल का फायदा मिलेगा.

संबंधित ख़बरें
सीमा पर बीएसएफ को बड़ी सफलता; दो तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन, पिस्टल और हेरोइन बरामद

सीमा पर बीएसएफ को बड़ी सफलता; दो तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन, पिस्टल और हेरोइन बरामद

Stress

काम करते हुए थकावट जल्दी क्यों महसूस होती है? जानें बर्नआउट से बचने के साइंटिफिक और सिंपल ट्रिक्स

Rahul Gandhi

संसद में गरमाया 'ऑपरेशन सिंदूर' मुद्दा: राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- 30 मिनट में ही सरेंडर कर दिया

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home