• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

सीमा पर बीएसएफ को बड़ी सफलता; दो तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन, पिस्टल और हेरोइन बरामद

पंजाब के तरनतारन जिले में बीएसएफ ने सोमवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 ड्रोन, 1 किलो 73 ग्राम हेरोइन, एक विदेशी पिस्टल, कारतूस, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई।

  • Saurabh | 29 Jul 2025 05:50 PM
सीमा पर बीएसएफ को बड़ी सफलता; दो तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन, पिस्टल और हेरोइन बरामद

सोमवार रात को भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) को एक बड़ी सफलता मिली। बीएसएफ ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ड्रोन से आई हेरोइन और हथियारों की खेप को अपने ठिकानों पर ले जा रहे थे। साथ ही इन तस्करों के पास से कई ड्रोन, एक विदेशी पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई है।

बीएसएफ के अनुसार, उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि पंजाब के तरनतारन जिले के खालड़ा थाना क्षेत्र के गांव डल में दो संदिग्ध तस्कर हथियार और नशे की खेप लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही बीएसएफ ने इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दोनों तस्करों को मौके पर दबोच लिया गया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ निक्का और हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन, दोनों निवासी भिखीविंड (तरनतारन) के रूप में हुई है। उनके पास से 30 बोर की एक पिस्टल, दो कारतूस, दो मोबाइल फोन और वह बाइक (PB 02 BH 5251) जब्त की गई है, जिससे वे मौके पर पहुंचे थे।

इसके अलावा, बीएसएफ ने सीमा के आसपास के कई अन्य गांवों – रोड़ांवाला खुर्द, दाउके कलां, भैणी राजपूतां और दाउके की हदबंदी – से छह ड्रोन और 1 किलो 73 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है।

जांच कर रहे एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के संबंध पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंटों से होने की आशंका है। इन दोनों के खिलाफ थाना खालड़ा में केस दर्ज किया गया है और मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पूछताछ जारी है ताकि इनके पूरे नेटवर्क और पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शन का पता लगाया जा सके।

बीएसएफ ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से रात के समय ड्रोन के जरिए लगातार हथियार और नशे की खेप भारत भेजी जाती है। लेकिन बीएसएफ की सतर्कता से यह साजिश लगातार नाकाम हो रही है।

संबंधित ख़बरें
Delhi rain

दिल्ली में भारी बारिश से कई इलाके डूबे, कनॉट प्लेस और स्टेडियम के पास जलजमाव से मचा हड़कंप

Holiday

पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के सम्मान में घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक तस्कर गिरफ्तार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home