• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

संसद में गरमाया 'ऑपरेशन सिंदूर' मुद्दा: राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- 30 मिनट में ही सरेंडर कर दिया

संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जोरदार बहस छिड़ी हुई है। राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के 30 मिनट बाद ही सरकार ने सरेंडर कर दिया।

  • Saurabh | 29 Jul 2025 06:34 PM
संसद में गरमाया 'ऑपरेशन सिंदूर' मुद्दा: राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- 30 मिनट में ही सरेंडर कर दिया

संसद के मानसून सत्र में 'ऑपरेशन सिंदूर' और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जोरदार बहस जारी है। सोमवार को लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर चर्चा की शुरुआत की थी, जो देर रात तक चली। मंगलवार को चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस हमले के गुनहगारों को सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’ में मार गिराया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मारे गए आतंकवादी पाकिस्तान के थे और इसके सबूत मौजूद हैं।

लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार ने लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई और केवल 30 मिनट में पाकिस्तान के सामने सरेंडर कर दिया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने खुद बताया कि दोपहर 1:35 बजे पाकिस्तान को सूचित कर दिया गया था कि भारत की तरफ से हमला किया गया है और आगे कोई तनाव नहीं बढ़ाना चाहते। राहुल गांधी ने इसे एक कमजोर प्रतिक्रिया बताया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

राहुल गांधी ने उदाहरण देते हुए कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी ने अमेरिका की धमकियों की परवाह नहीं की थी और पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध किया था, जिसके नतीजे में 1 लाख पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर किया था। उन्होंने कहा कि उस समय सेना को पूरी आजादी दी गई थी, लेकिन आज की सरकार सैनिकों को पूरी तरह से स्वतंत्रता नहीं देती।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरते हुए कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 29 बार कहा कि उन्होंने भारत-पाक के बीच युद्ध रुकवाया। अगर हिम्मत है तो पीएम मोदी संसद में आकर कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। राहुल ने कहा कि इंदिरा गांधी में जितना साहस था, अगर उसमें से 50 प्रतिशत भी इस सरकार में हो तो प्रधानमंत्री खुद यह बयान देंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार को सेना पर भरोसा होना चाहिए और उन्हें खुलकर काम करने देना चाहिए। सेना तभी पूरी ताकत से काम कर सकती है जब राजनीतिक नेतृत्व उसे पूरी छूट दे।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कश्मीर, यूपी और कई जगह जाकर हमले में मारे गए जवानों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने यह भी कहा कि जो जवान जान हथेली पर लेकर देश के लिए लड़ते हैं, उन्हें "टाइगर" की तरह आज़ादी दी जानी चाहिए।

संबंधित ख़बरें
Holiday

पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के सम्मान में घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक तस्कर गिरफ्तार

सीमा पर बीएसएफ को बड़ी सफलता; दो तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन, पिस्टल और हेरोइन बरामद

सीमा पर बीएसएफ को बड़ी सफलता; दो तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन, पिस्टल और हेरोइन बरामद

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home