• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

Health Tips: हर वक्त रहते हैं टेंशन में? रोज खएं ये पीला फल, स्ट्रेस और डिप्रेशन की हो जाएगी छुट्टी!

Stress Kaise Kam Kare: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में स्ट्रेस और एंजायटी आम समस्याएं बन चुकी हैं. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार केला एक नेचुरल स्ट्रेस रिलीवर के रूप में काम करता है. केले में मौजूद विटामिन B6, ट्रिप्टोफैन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाते हैं, जिससे मूड बेहतर होता है और मानसिक तनाव कम होता है.

  • Samachaar Desk | 11 Jun 2025 07:37 PM
Health Tips: हर वक्त रहते हैं टेंशन में? रोज खएं ये पीला फल, स्ट्रेस और डिप्रेशन की हो जाएगी छुट्टी!

आज की तेज़ भागती ज़िंदगी में स्ट्रेस और एंजायटी बहुत आम हो गए हैं. लोग छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करने लगती है. अगर आप भी हर छोटी बात पर घबराते हैं या चिंता में डूब जाते हैं, तो आपको जरूरत है एक ऐसे नेचुरल उपाय की जो आपकी मेंटल हेल्थ को बैलेंस करे और इसके लिए सबसे आसान उपाय है केला. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और ज़िंक तंत्रिका तंत्र को शांत कर मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं. 

केला: नेचुरल स्ट्रेस बस्टर

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, केला तनाव कम करने का एक बेहद प्रभावी और प्राकृतिक तरीका है. केले में ट्राइप्टोफैन और विटामिन B6 मौजूद होते हैं जो शरीर में सेरोटोनिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर के निर्माण को बढ़ाते हैं. सेरोटोनिन मूड को बेहतर करता है और दिमाग को शांत रखता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बीपी कंट्रोल से भी घटेगा स्ट्रेस

केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है. जब ब्लड प्रेशर सामान्य होता है, तो दिल की धड़कन और दिमाग की उलझनें भी कम होती हैं. इसका सीधा असर तनाव पर पड़ता है और व्यक्ति मानसिक रूप से सहज महसूस करता है.

मैग्नीशियम और जिंक से मिलती है मांसपेशियों को राहत

केले में मौजूद मैग्नीशियम और जिंक तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करते हैं. ये तत्व मांसपेशियों की जकड़न को दूर करते हैं और शरीर को रिलैक्स महसूस कराते हैं. जब शरीर रिलैक्स होता है तो दिमाग भी तनाव से बाहर निकलता है.

सिर्फ केला नहीं, लाइफस्टाइल भी सुधारे

हालांकि केला मानसिक तनाव में राहत देता है, लेकिन इसके साथ हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है. रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें, नियमित व्यायाम और ध्यान करें. इससे आपकी मानसिक स्थिति और भी बेहतर बनेगी.

अगर आप अपनी डाइट में रोजाना एक केला शामिल करते हैं, तो धीरे-धीरे आपको खुद फर्क महसूस होने लगेगा. यह एक आसान, सस्ता और असरदार उपाय है, जो आपकी मानसिक सेहत को मजबूत बनाने में मदद करता है.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
RCB क्यों खरीदूं? मैं तो Royal Challenge भी नहीं पीता: कर्नाटक के डिप्टी CM का करारा जवाब

RCB क्यों खरीदूं? मैं तो Royal Challenge भी नहीं पीता: कर्नाटक के डिप्टी CM का करारा जवाब

कोहली की कमी खलेगी, लेकिन टीम इंडिया युवा जोश से तैयार: इंग्लैंड ने गिल-गंभीर को दी चेतावनी

कोहली की कमी खलेगी, लेकिन टीम इंडिया युवा जोश से तैयार: इंग्लैंड ने गिल-गंभीर को दी चेतावनी

How To Dry Smartphone

भीग गया Smartphone? एक गलती और उड़ सकता है आपका पूरा मोबाइल, जानिए बचाने के सही तरीके!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home