• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा से किया ऐसा सवाल, जिसे सुन कॉमेडियन ने भी पकड़ लिया सिर..!

Priyanka Chopra Kapil Sharma : कपिल शर्मा के शो में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा सवाल पूछा, जिसने कॉमेडियन को फंसा दिया. जानें कैसे प्रियंका ने मां और पत्नी के बीच का मजेदार सवाल पूछकर स्टूडियो में हंसी का माहौल बनाया. पढ़ें पूरी कहानी-

  • Samachaar Desk | 29 Sep 2025 07:18 PM
प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा से किया ऐसा सवाल, जिसे सुन कॉमेडियन ने भी पकड़ लिया सिर..!

Priyanka Chopra Kapil Sharma : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शोज के जरिए हर घर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. पहले उनका शो टीवी पर आता था और अब नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है. हमेशा की तरह उनके शो में मेहमान भी बड़े और मशहूर कलाकार होते हैं. कपिल अपने मेहमानों से मजेदार सवाल पूछते हैं, जिनके जवाब कभी-कभी मेहमान भी नहीं दे पाते. लेकिन कई बार कपिल खुद ऐसे सवालों में फंस जाते हैं. ऐसा ही एक मजेदार पल उनके शो में प्रियंका चोपड़ा के साथ भी आया था.

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में अपने पति निक जोनस से शादी के बाद कपिल के शो में आई थीं. इस दौरान कपिल ने उनसे शादी और तैयारियों के बारे में मजेदार सवाल किए. प्रियंका ने सबका दिल जीतते हुए बड़े ही सहज अंदाज में जवाब दिया. लेकिन जब प्रियंका ने कपिल से सवाल किया, तो कपिल खुद चकरा गए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

प्रियंका का मजेदार सवाल

प्रियंका ने कपिल से पूछा: "अगर आपकी मां और आपकी पत्नी दोनों आपको एक ही समय पर बुलाएं, आप पहले किसके पास जाएंगे?" कपिल ने इस सवाल का जवाब गोलमोल देते हुए कहा कि ऐसा अलग-अलग नहीं होता, दोनों साथ में होती हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)


कपिल की मां का मजेदार जवाब

इसी बीच कपिल की मां ने हंसते हुए कहा: "पहले पत्नी के पास जाएगा, फिर मेरे पास आएगा.” कपिल ने डरते हुए कहा: "मम्मी, ऐसा करोगी मेरे साथ? नेशनल टीवी पर मेरी बेइज्जती!"

प्रियंका ने फिर सवाल बढ़ाया: "अगर आपके और पत्नी के बीच नोकझोंक हो जाए तो आप पहले किसको मनाएंगे?"कपिल की मां ने फिर हंसते हुए जवाब दिया: "पहले पत्नी को ही मनाएगा.” इस पर पूरे स्टूडियो में जोर-जोर से हंसी का माहौल बन गया।

कॉमिक मोमेंट्स का मजा

यह एपिसोड दिखाता है कि कपिल शर्मा का शो सिर्फ हंसाने का माध्यम नहीं, बल्कि मशहूर हस्तियों और उनके परिवार के बीच मजेदार बातचीत का भी प्लेटफॉर्म है. प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सितारे भी कपिल के सवालों और उनके परिवार के मजेदार जवाबों से हंसी नहीं रोक पाए.

संबंधित ख़बरें
Delhi News

दिल्ली में हिट एंड रन: मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर तीन की मौत, अज्ञात वाहन फरार

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: बसीर-नेहल-कुनिका की जबरदस्त लड़ाई, गौरव और अभिषेक ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का!

Suryakumar Yadav

‘जब लीडर फ्रंट फुट पर खेलता है, तो खिलाड़ी भी…’ सूर्यकुमार यादव ने क्यों PM मोदी को बताया असली हीरो? जानें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home