• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19: बसीर-नेहल-कुनिका की जबरदस्त लड़ाई, गौरव और अभिषेक ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का!

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते हंगामा दोगुना हो गया है. बसीर अली-नेहल चुडासमा की जोरदार बहस, कुनिका सदानंद संग टकराव और आवेज दरबार का एविक्शन… जानिए घर के अंदर क्या-क्या हुआ.

  • Samachaar Desk | 29 Sep 2025 04:33 PM
Bigg Boss 19: बसीर-नेहल-कुनिका की जबरदस्त लड़ाई, गौरव और अभिषेक ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का!

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का पांचवां हफ्ता भी जबरदस्त ड्रामे से भरा रहा. जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, घर के अंदर रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती गहरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर बहस, झगड़े और मतभेद भी अपने चरम पर हैं.

सलमान खान के सवालों से मचा बवाल

वीकेंड का वार इस बार भी खासा धमाकेदार रहा. सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए और उनके जवाबों ने घर का माहौल और ज्यादा गर्मा दिया. जियोहॉटस्टार पर जारी प्रोमो में दिखाया गया कि आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को दोगुना ड्रामा देखने को मिलेगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बसीर-नेहल की बहस ने मचाया हंगामा

प्रोमो में साफ देखा गया कि बसीर अली और नेहल चुडासमा के बीच जोरदार बहस हो जाती है. हमेशा अपने बेबाक रवैये के लिए चर्चित बसीर इस बार नेहल पर भड़कते दिखे. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. हालांकि, फरहाना भट्ट, जीशान कादरी और कुनिका सदानंद ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराने की कोशिश की.

Halwe ke chakkar mein hua hungama, Nehal vs Baseer ka full-on drama! ????

Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.#Vaseline #AppyFizz @danubeproperty @CitroenIndia @vzyindia

{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19} @BeingSalmanKhan… pic.twitter.com/CLi8NLc7Sp

— Bigg Boss (@BiggBoss) September 28, 2025

कुनिका और बसीर के बीच टकराव

लेकिन बहस का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ. इस दौरान बसीर और एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के बीच भी टकराव देखने को मिला. बसीर ने गुस्से में कहा, “ऐसा मत करो, मुझे मत छुओ”, जिस पर कुनिका ने पलटकर जवाब दिया, “लगाऊंगी हाथ, मेरा मन करेगा तो”. इस पर बसीर भड़क उठे और कहा कि कोई भी उन पर चिल्ला नहीं सकता.

गौरव और अभिषेक बने एंटरटेनमेंट का तड़का

जहां एक तरफ झगड़े और गुस्से का माहौल था, वहीं गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज की मस्ती और हंसी ने थोड़ी राहत पहुंचाई. उनकी नोकझोंक और मजाक ने दर्शकों को हल्के-फुल्के पलों का एहसास कराया.

आवेज दरबार हुए शो से बाहर

पिछले एपिसोड में बड़ा झटका तब लगा जब कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबार को शो से बाहर कर दिया गया. वह इस हफ्ते नॉमिनेशन में थे, उनके साथ गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, अशनूर कौर और नीलम गिरी भी नॉमिनेटेड थे. लेकिन दर्शकों से सबसे कम वोट मिलने की वजह से आवेज को घर छोड़ना पड़ा.

‘बिग बॉस 19’ का यह हफ्ता पूरी तरह हंगामेदार रहा. बसीर-नेहल की बहस, कुनिका के साथ उनका टकराव और आवेज दरबार का एविक्शन. इन सबने शो की टीआरपी और दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. आने वाले एपिसोड्स में घर का माहौल और भी ज्यादा गरमाने वाला है.

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: आवेज दरबार के एविक्शन पर मचा बवाल, एल्विश यादव ने जताया गुस्सा, देखें!1

Asia Cup Final

Asia Cup 2025: भारतीय टीम को BCCI ने दिया 21 करोड़ का इनाम! ट्रॉफी बिना ऐसे मनाया जीत का जश्न, देखें

Delhi News

दिल्ली में हिट एंड रन: मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर तीन की मौत, अज्ञात वाहन फरार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home