• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

‘जब लीडर फ्रंट फुट पर खेलता है, तो खिलाड़ी भी…’ सूर्यकुमार यादव ने क्यों PM मोदी को बताया असली हीरो? जानें

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि जब लीडर फ्रंट फुट पर खेलता है, तो टीम भी बेखौफ खेलती है.

  • Samachaar Desk | 29 Sep 2025 05:04 PM
‘जब लीडर फ्रंट फुट पर खेलता है, तो खिलाड़ी भी…’ सूर्यकुमार यादव ने क्यों PM मोदी को बताया असली हीरो? जानें

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया. इस बड़ी जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव न सिर्फ टीम की कामयाबी पर गर्वित दिखे, बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की. सूर्या ने कहा कि जब देश का नेता खुद “फ्रंट फुट पर” खेलता है, तो खिलाड़ियों को भी बेखौफ होकर मैदान पर उतरने का हौसला मिलता है.

पीएम मोदी के बयान से उत्साहित सूर्या

पाकिस्तान पर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया. पीएम मोदी ने लिखा था, “ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान में, नतीजा समान है... भारत की जीत. हमारे क्रिकेटरों को बधाई.”

ये भी पढें

  • ♦ ‘पंजाब में कानून व्यवस्था गायब!’ मोगा रैली से पहले अमित शाह का AAP सरकार पर बड़ा हमला
  • ♦ रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का तूफान! एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, पहले दिन 200 करोड़ का टारगेट
  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, “ऐसा लगा जैसे सर खुद क्रीज पर उतरकर रन बना रहे हों. जब लीडर स्ट्राइक लेता है, तो पूरी टीम को प्रेरणा मिलती है. पूरे देश का जश्न देखना बेहद सुखद है और यह हमें आगे और अच्छा करने की ऊर्जा देगा.”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत-पाक टकराव

यह मुकाबला केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं था, बल्कि हालिया घटनाओं से भी जुड़ा था. दरअसल, अप्रैल में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हुई थी. इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था. ऐसे हालात में भारत और पाकिस्तान की टीमें पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में आमने-सामने आईं.

मैदान में तनाव साफ झलक रहा था. तीन बार आमने-सामने होने के बावजूद पाकिस्तान को एक भी जीत नसीब नहीं हुई. वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया.

भारत की जीत का असर

इस जीत ने जहां भारतीय क्रिकेट के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी, वहीं पीएम मोदी के संदेश ने टीम के मनोबल को और मजबूत किया. सूर्या ने साफ कहा कि यह खिताब पूरे देश का है और जब पूरा देश जश्न में डूबा है, तो खिलाड़ी भी और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे.

एशिया कप 2025 की यह जीत केवल एक क्रिकेटिंग उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की एकजुटता और अटूट हौसले का प्रतीक बन गई है.

संबंधित ख़बरें
Asia Cup Final

Asia Cup 2025: भारतीय टीम को BCCI ने दिया 21 करोड़ का इनाम! ट्रॉफी बिना ऐसे मनाया जीत का जश्न, देखें

Delhi News

दिल्ली में हिट एंड रन: मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर तीन की मौत, अज्ञात वाहन फरार

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: बसीर-नेहल-कुनिका की जबरदस्त लड़ाई, गौरव और अभिषेक ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का!

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home