• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

ब्रिटेन में 'Defective बच्चे'! पाकिस्तानी कजिन मैरिज पर टॉमी रॉबिन्सन का भड़काऊ हमला

ब्रिटेन के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ब्रिटिश पाकिस्तानी समुदाय में कजिन मैरिज (रिश्तेदारों से शादी) को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है.

  • Golu Dwivedi | 10 Jul 2025 01:39 PM
ब्रिटेन में 'Defective बच्चे'! पाकिस्तानी कजिन मैरिज पर टॉमी रॉबिन्सन का भड़काऊ हमला

ब्रिटेन के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ब्रिटिश पाकिस्तानी समुदाय में कजिन मैरिज (रिश्तेदारों से शादी) को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है. इस वीडियो ने यूके में जन्म दोषों को लेकर समुदाय विशेष पर आरोप मढ़ते हुए न केवल गुस्सा भड़काया है, बल्कि जातीय और धार्मिक विभाजन को भी हवा दी है.

रॉबिन्सन ने दावा किया कि ब्रैडफोर्ड में 76% पाकिस्तानी अपनी फर्स्ट कजिन से शादी करते हैं और इसी कारण ब्रिटेन में जन्म लेने वाले ‘विकलांग बच्चों’ की संख्या बढ़ रही है. उन्होंने यहां तक कह डाला, “यह सब मुहम्मद के कारण है जिन्होंने सातवीं सदी में अपनी कजिन से शादी की थी... अब ये ब्रिटेन में नहीं चल सकता.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

टॉमी रॉबिन्सन का दावा कि 'ये बच्चे रिटार्डेड पैदा हो रहे हैं, वीडियो में रॉबिन्सन ने कहा कि 'वे जन्म से ही मंदबुद्धि हैं. हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है... अरबों-खरबों, क्योंकि मुहम्मद ने अपनी चचेरी बहन से शादी की थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ब्रिटेन की 3% पाकिस्तानी आबादी 33% जेनेटिक बर्थ डिफेक्ट्स के लिए जिम्मेदार है और यह देश की हेल्थकेयर प्रणाली पर भारी बोझ बन रही है.

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. जहां कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे नस्लभेदी और भड़काऊ बताया. एक यूजर ने लिखा कि 'यह विकृत आंकड़ों और खुले नस्लवाद का मिश्रण है... जागरूकता पर ध्यान दें, नफ़रत पर नहीं. Grok AI के फैक्ट-चेक के मुताबिक, रॉबिन्सन का 76% वाला आंकड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. 'Born in Bradford' स्टडी में 2007-2010 के बीच करीब 60% विवाह कजिन्स में हुए थे, जो 2016-2019 में घटकर 46% रह गए.

हालांकि NHS और कुछ अकादमिक अध्ययनों के अनुसार, ब्रिटिश पाकिस्तानियों में जेनेटिक बर्थ डिफेक्ट्स का अनुपात 30–33% के आसपास है, जो कजिन मैरिज से जुड़ा हुआ पाया गया.

BBC रिपोर्ट में क्या सामने आया?

BBC की 2024 की एक रिपोर्ट में 'Born in Bradford' स्टडी से पता चला कि फर्स्ट कजिन पैरेंट्स के बच्चों में 6% को रिसेसिव जेनेटिक डिसऑर्डर होने का खतरा रहता है, जबकि सामान्य जनसंख्या में यह 3% है. स्पीच और भाषा विकास संबंधी समस्याएं 11% बच्चों में पाई गईं, जबकि गैर-कजिन पैरेंट्स के बच्चों में यह केवल 7% थी. फर्स्ट कजिन्स के बच्चों में 5 वर्ष की आयु तक ‘गुड डेवलपमेंट स्टेज’ तक पहुंचने की संभावना 54% थी, जबकि अन्य बच्चों में यह 64% रही.

संबंधित ख़बरें
Guru Purnima 2025

गुरु को याद कर भावुक हो गया दिल? इस गुरु पूर्णिमा पर भेजिए ये खास संदेश जो छू लें उनका दिल!

Nayab Singh Saini and Bhagwant Mann

पानी के विवाद पर पंजाब का बयान – सिंधु जल समझौते को ध्यान में रखने की बात

Delhi- NCR

बार-बार क्यों आते हैं दिल्ली-एनसीआर में भूकंप? जानिए वजहें और इलाके

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home