• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

नूपुर सेनन ने स्टेबिन बेन संग क्रिश्चियन स्टाइल में की शादी, पहली झलक आई सामने, देखें फोटोज

Nupur Sanon Stebin Ben Wedding: नूपुर सेनन ने लंबे समय के बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में क्रिश्चियन वेडिंग की. दोनों अब शादी के बाद हमेशा के लिए साथ हैं और हिंदू रीति से भी शादी करेंगे.

  • Samachaar Desk | 11 Jan 2026 03:56 PM
नूपुर सेनन ने स्टेबिन बेन संग क्रिश्चियन स्टाइल में की शादी, पहली झलक आई सामने, देखें फोटोज

Nupur Sanon Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्होंने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और पॉपुलर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीति से शादी की. शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

क्रिश्चियन वेडिंग की खासियत

नूपुर सेनन अपने व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं, जबकि स्टेबिन बेन व्हाइट-क्रीम कलर के सूट में दूल्हे राजा दिखाई दिए. शादी में कृति सेनन के माता-पिता और करीबी रिश्तेदार भी मौजूद थे. सबके चेहरे की मुस्कान इस खुशी को और बढ़ा रही थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शादी के वीडियो में स्टेबिन बेन को शैम्पेन खोलते हुए देखा गया और उनके सामने थ्री-टियर केक रखा था. बैकग्राउंड में इंग्लिश गाने की धुन 'Congratulations & Celebrations' चल रही थी. दोनों का अंदाज बेहद प्यारा और फेयरीटेल जैसा लग रहा था.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये शादी उदयपुर में एक इंटिमेट तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए. शादी के बाद शाम को कपल ने एक ग्लैमरस कॉकटेल पार्टी का आयोजन भी किया.


क्रिश्चियन और हिंदू रीति से शादी

क्रिश्चियन वेडिंग के बाद, नूपुर और स्टेबिन हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी करेंगे. दोनों ने अपने-अपने कल्चर का सम्मान करते हुए दो रीति-रिवाजों की शादी करने का फैसला लिया है. ये दोनों के बीच समझ और सम्मान को दिखाता है.

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


हल्दी और संगीत की रंगीन शाम

शादी से पहले कपल के लिए हल्दी और संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए. संगीत के मौके पर कृति सेनन हिंदी और भोजपुरी गानों पर झूमती दिखीं. नूपुर और स्टेबिन ने भी रोमांटिक गानों पर साथ में डांस किया. ये झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

शादी से पहले 3 जनवरी को स्टेबिन बेन ने नूपुर सेनन को प्रपोज किया था. स्टेबिन घुटनों के बल बैठकर नूपुर को रिंग पहनाई. अब दोनों शादी के बाद हमेशा के लिए एक हो गए हैं. उनका रॉयल वेडिंग जश्न उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में चल रहा है, जो किसी सपने जैसा लग रहा है.

संबंधित ख़बरें
donald trump

US Greenland issue: ग्रीनलैंड विवाद क्या है, डोनाल्ड ट्रंप इसे क्यों चाहते है, जानें इसके फायदे

India vs New Zealand Live Score 1st ODI Match

India vs New Zealand: 2026 का पहला मुकाबला, भारत ने जीता टॉस, अर्शदीप सिंह बाहर

republic day parade

कभी नहीं गए 26 जनवरी की परेड में, ऐसे करें खुद को रजिस्टर, जानें तरीका..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home