• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Career

मुग़ल अब हीरो नहीं विलेन! Class 8 की किताब में नया पाठ- बाबर से औरंगज़ेब तक ‘क्रूर हमलावर’ बताए गए

एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) ने कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में मुग़ल शासकों के चरित्र को लेकर बड़ा बदलाव किया है.

  • Golu Dwivedi | 16 Jul 2025 12:25 PM
 मुग़ल अब हीरो नहीं विलेन! Class 8 की किताब में नया पाठ- बाबर से औरंगज़ेब तक ‘क्रूर हमलावर’ बताए गए

एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) ने कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में मुग़ल शासकों के चरित्र को लेकर बड़ा बदलाव किया है. नई किताब में बाबर को 'निर्दयी और क्रूर विजेता', अकबर को "निर्दयता और सहिष्णुता का मिश्रण", और औरंगज़ेब को धार्मिक स्थलों के विध्वंसक के रूप में वर्णित किया गया है. इसके साथ ही दिल्ली सल्तनत और मुगल काल को 'इतिहास के कुछ काले अध्यायों' के रूप में पेश किया गया है.

एनसीईआरटी का कहना है कि यह बदलाव ईमानदार और साक्ष्य-आधारित ऐतिहासिक दृष्टिकोण को दर्शाने के लिए किया गया है. साथ ही एक चेतावनी भी दी गई है कि 'आज किसी को अतीत की घटनाओं के लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

यह नई किताब ‘Exploring Society: India and Beyond’ के नाम से जारी की गई है और यह 2024-25 के शैक्षणिक सत्र में लागू की गई है। पहले यह ऐतिहासिक कालखंड कक्षा 7 में पढ़ाया जाता था, लेकिन अब नई पाठ्यचर्या के अनुसार इसे कक्षा 8 में शामिल किया गया है. इसमें दिल्ली सल्तनत, मुगल साम्राज्य, विजयनगर और मराठों के उदय और प्रतिरोध को विस्तार से समझाया गया है.

मंदिरों पर हमले, गांवों की लूट और 'धार्मिक असहिष्णुता' का ज़िक्र नई किताब के एक अध्याय 'Reshaping India’s Political Map' में दिल्ली सल्तनत और मुगलों के शासन को अस्थिरता, सैन्य अभियानों, गांवों और नगरों की लूट और मंदिरों के विध्वंस से भरे दौर के रूप में प्रस्तुत किया गया है. इसमें सल्तनत और मुगलों द्वारा किए गए मंदिरों पर हमलों का बार-बार ज़िक्र किया गया है, NCERT के मुताबिक, इतिहास को नहीं किया गया शुद्ध; बल्कि संतुलित रूप से पेश किया गया.

'ये घटनाएं सच में हुई थीं और भारतीय इतिहास पर उनका गहरा प्रभाव पड़ा है. इन्हें शामिल करने का तर्क ‘इतिहास के कुछ काले अध्याय’ में स्पष्ट किया गया है. हमारा उद्देश्य इतिहास को ईमानदारी से प्रस्तुत करना है ताकि इससे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सबक लिए जा सकें. इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यह उद्देश्य किसी समुदाय या व्यक्ति को आज के दौर में दोषी ठहराना नहीं है, बल्कि छात्रों को तथ्यों के साथ ईमानदार इतिहास पढ़ाना है.

NEP 2020 के तहत नए पाठ्यक्रम की दिशा

यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा (NCF 2023) के अनुरूप किया गया है। अब तक कक्षा 1 से 4 और कक्षा 6 और 7 के लिए नई किताबें प्रकाशित की जा चुकी हैं. कक्षा 8 की यह सामाजिक विज्ञान की किताब पहली है जिसमें मुगलों और सल्तनत काल को इस रूप में प्रस्तुत किया गया है.

संबंधित ख़बरें
sudhanshu pandey

30 कमरों की हवेली में पला-बढ़ा ये एक्टर, लेकिन फिर भी खुद को मानता है मिडिल क्लास

kiara advani

शेरशाह कपल के घर गूंजी किलकारियां, पापा बने सिद्धार्थ, कियारा ने बेटी को दिया जन्म

crime

चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, कपल ने नवजात को खिड़की से फेंका, मौत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home