• Friday, Mar 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी का क्या है मुहूर्त, जानें पूजा विधि?

Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी 27 फरवरी 2026 को है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इस दिन की पूजा विधि-

  • Samachaar Desk | 26 Feb 2026 03:51 PM
Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी का क्या है मुहूर्त, जानें पूजा विधि?

Amalaki Ekadashi 2026: सनातन परंपरा में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हर महीने दो एकादशी आती हैं- एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ आंवले के वृक्ष की पूजा का भी विधान है। धार्मिक मान्यता है कि आंवला भगवान विष्णु को प्रिय है। इसलिए इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में आमलकी एकादशी की तिथि 27 फरवरी को रात 12 बजकर 33 मिनट से शुरू होगी और उसी दिन रात 10 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदय तिथि के अनुसार यह व्रत 27 फरवरी, शुक्रवार को रखा जाएगा।

ये भी पढें

  • ♦ लौंग खाने के अनगिनत फायदे
  • ♦ Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
  • ♦ क्या आप जानते हैं कि शुभ कार्य में दीपक जलाना जरूरी क्यों?

पूजा का शुभ समय

इस बार आमलकी एकादशी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। मान्यता है कि शुभ योग में पूजा और दान करने से अच्छा फल मिलता है। इस दिन पूजा के लिए सुबह 7 बजे से 9 बजकर 30 मिनट तक का समय उत्तम माना गया है। इस समय में शांत मन से भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।

आमलकी एकादशी की पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थान पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पूजा के दौरान दीपक जलाएं और भगवान को धूप, फूल, फल और तुलसी अर्पित करें। इसके साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा करें। पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और उसके पास दीपक जलाएं।

‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इस दिन आमलकी एकादशी की कथा सुनना या पढ़ना भी लाभकारी माना गया है। अंत में भगवान की आरती करें।

व्रत पारण का समय

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में किया जाता है। साल 2026 में आमलकी एकादशी का पारण 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 06 मिनट के बीच किया जाएगा। इसी समय व्रत खोलना उचित रहेगा।

संबंधित ख़बरें
Jasprit Bumrah

ICC T20 रैंकिंग में भारत का धमाका! वरुण नंबर-1 कायम, बुमराह की लंबी छलांग से मचा तहलका

holi colors importance and astrological significance in hindu festival

Holi 2026: होली में खेले जाने वाले रंगों का क्या होता है महत्व, जानें

The Kerala Story 2

रिलीज से 1 दिन पहले बड़ा झटका! ‘द केरल स्टोरी 2’ पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी फिल्म

image
Most Viewed
Punjab Weather Today

पंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट! तेज बारिश और हवाओं से गर्मी से राहत, इन जिलों में अलर्ट

IPL 2026

IPL 2026 का शेड्यूल जारी! पहले ही मैच में होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Char Dham Yatra 2026

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बड़ा फैसला! अब इन लोगों की एंट्री पर लग सकती है रोक, मंदिर समिति का ऐलान

G Khan wedding photos

जी खान ने शेयर की ‘शादी वाली’ तस्वीरें! फैंस हुए हैरान, सोनम बाजवा का नाम लेकर करने लगे ट्रोल

why late ac servicing can cost you this summer

AC Tips: गर्मी में एसी फेल? जानिए क्यों देर से सर्विसिंग करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है

Sukhpal Singh Khaira

पंजाब विधानसभा की ‘लाइव’ कवरेज पर बड़ा सवाल! विधायक ने कहा – कैमरे में दिखाया ही नहीं गया विपक्ष

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home