T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में बुधवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने अपनी सेमीफाइनल की दावेदारी को और मजबूत कर दिया, जबकि पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा। आइए जानते हैं ग्रुप-2 का पूरा समीकरण।
ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी। पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जाने की शर्त थी कि न्यूजीलैंड अपने बाकी मुकाबले हारे, लेकिन कीवी टीम ने पहले ही मैच जीत लिया है। इससे पाकिस्तान के लिए अब बिना किसी मदद के क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया। श्रीलंका की हार के बाद टीम एलिमिनेट हो चुकी है, जबकि ग्रुप-2 में अब केवल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में जाने की लड़ाई बची है। इस ग्रुप में इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों ने अब तक 2-2 मैच खेले हैं। इस स्थिति में न्यूजीलैंड के पास 3 पॉइंट्स हैं, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 1 पॉइंट है। अगर दोनों टीमें अपना आखिरी मैच जीत जाती हैं, तो न्यूजीलैंड 5 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में जाएगी, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 पॉइंट्स पर रहकर बाहर हो जाएगी।
इस जीत ने न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की राह लगभग सुनिश्चित कर दी है। कीवी टीम अब किसी पर निर्भर हुए बिना अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भी अच्छी तैयारी कर सकती है।
हालांकि पाकिस्तान के लिए उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। अगर न्यूजीलैंड आखिरी मैच हार जाती है और पाकिस्तान अपना मैच जीत लेता है, तो दोनों के पास 3-3 पॉइंट्स होंगे। इस स्थिति में नेट रनरेट के आधार पर तय होगा कि ग्रुप-2 से कौन सी टीम सेमीफाइनल में जाएगी।
इस तरह ग्रुप-2 में अभी भी रोमांच बरकरार है और फैंस के लिए आखिरी मैच में कौन सी टीम क्वालीफाई करेगी, यह देखने लायक रहेगा।
Copyright © 2026 The Samachaar
