Monalisa Share ‘The 5o’ Experience: भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा हाल ही में रियलिटी शो ‘द 50’ के कारण चर्चा में हैं। इस शो में मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह के साथ हिस्सा ली थीं। कुल 50 प्रतियोगियों ने इस शो में भाग लिया, लेकिन अब कई कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो चुके हैं, जिनमें मोनालिसा भी शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने इस शो में अपने एक्सपीरिएंस के बारे में खुलकर बातचीत की।
मोनालिसा ने बताया कि जब उन्हें और उनके पति विक्रांत को इस शो के लिए चुना गया, तो उनकी उम्मीदें काफी ऊंची थीं। उन्होंने सोचा कि यह शो नए दोस्त बनाने और एक्सपीरिएंस बढ़ाने का एक अच्छा मौका होगा। लेकिन वहां जाकर उन्हें महसूस हुआ कि प्रतियोगियों के बीच पहले से बनी दोस्तियां और मतभेदों ने माहौल को थोड़ा जटिल बना दिया था।
मोनालिसा ने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि वे शो में आसानी से घुल-मिल जाएंगी, लेकिन प्रतियोगियों के पुराने झगड़े और गुटबाजी ने इसे मुश्किल बना दिया।
मोनालिसा ने ये भी शेयर किया कि उन्हें लगता है कि उनकी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि के कारण उन्हें शो में अलग महसूस कराया गया। उन्होंने कहा, मैंने भोजपुरी में लगभग 200 फिल्में की हैं और पिछले सात साल से टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर रही हूं। फिर भी मुझे लगता था कि मुझे साइडलाइन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में टीम बनाते समय टीवी और रियलिटी शो के कलाकार पहले ही मजबूत गुट बना चुके थे। दूसरी ओर, इन्फ्लुएंसर्स और अन्य प्रतियोगियों के बीच उनकी जगह बनाना मुश्किल था।
मोनालिसा ने कहा कि उनके पति विक्रांत को भी अपनी क्षमता दिखाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उनके खिलाफ विरोध और चुनौती के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत से जगह बनाई। मोनालिसा ने ये भी माना कि इस पूरी प्रक्रिया ने उन्हें धैर्य और समझदारी सिखाई। उनका कहना था कि इस एक्सपीरिएंस ने उन्हें न केवल अपनी ताकत का एहसास कराया, बल्कि ये भी सिखाया कि प्रतिस्पर्धा में केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि धैर्य और रणनीति भी जरूरी होती है।
मोनालिसा का ‘द 50’ का एक्सपीरिएंस चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने इसे सकारात्मक रूप में लिया। उन्होंने खुलकर बताया कि भले ही शुरुआत कठिन थी, लेकिन ये अनुभव उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों रूप में सीखने का अवसर दिया।
Copyright © 2026 The Samachaar
