नींद पर बुरा असर

आइसक्रीम में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादा शुगर लेने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है.

पेट में भारीपन और जलन

रात में आइसक्रीम खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। ठंडी और मीठी चीजें पेट में भारीपन या एसिडिटी का कारण बन सकती हैं, जिससे सीने में जलन महसूस हो सकती है।

वजन बढ़ने का खतरा

रात के समय शरीर की मेटाबॉलिज्म दर धीमी हो जाती है। ऐसे में हाई-कैलोरी आइसक्रीम खाने से कैलोरी बर्न नहीं हो पाती और वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव

आइसक्रीम ब्लड शुगर को अचानक बढ़ा सकती है और फिर तेजी से गिरा भी सकती है।

सर्दी-जुकाम में परेशानी बढ़ सकती है

अगर आपको पहले से खांसी, जुकाम या नाक बंद होने की समस्या है, तो रात में ठंडी आइसक्रीम खाना इन लक्षणों को और बढ़ा सकता है।