• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

साइबर फ्रॉड ने पार की ₹22,000 करोड़ की सीमा! क्या आप सुरक्षित हैं?

भारत में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. 2024 में साइबर फ्रॉड से ₹22,845 करोड़ की ठगी हुई, जो 2023 की तुलना में 206% ज्यादा है. सरकार ने 17.8 लाख शिकायतों पर ₹5,489 करोड़ बचाए और लाखों सिम-IMEI को ब्लॉक किया.

  • Samachaar Desk | 25 Jul 2025 07:34 PM
साइबर फ्रॉड ने पार की ₹22,000 करोड़ की सीमा! क्या आप सुरक्षित हैं?

भारत में साइबर अपराध की रफ्तार बेलगाम होती जा रही है. हाल ही में गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े डराने वाले हैं. 2023 में जहां साइबर ठगी से ₹7,465 करोड़ की चपत लगी थी, वहीं 2024 में यह आंकड़ा 206% की बढ़ोतरी के साथ ₹22,845 करोड़ तक पहुंच गया है. यह वृद्धि न केवल आर्थिक नुकसान को दर्शाती है, बल्कि साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों की लापरवाही और बढ़ती तकनीकी खतरों की भी पोल खोलती है.

2024 में रिकॉर्ड तोड़ साइबर अपराध

गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने लोकसभा में बताया कि 2024 में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और सिटिजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम (CFCFRMS) पर 36.40 लाख वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गईं. यह 2023 के 24.4 लाख मामलों की तुलना में 49% अधिक है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

साइबर अपराध की कुल शिकायतें भी 22.7 लाख रहीं, जो पिछले साल के मुकाबले 42% की बढ़ोतरी है. इन आंकड़ों से साफ है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी अब आम बात बन चुकी है.

सरकारी कार्रवाई और सफलता

सरकार ने इस खतरे से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं. 17.8 लाख शिकायतों के आधार पर अब तक ₹5,489 करोड़ की रकम को फर्जीवाड़े से बचाया गया है. साथ ही, पुलिस रिपोर्ट्स के आधार पर 9.42 लाख से अधिक सिम कार्ड और 2.63 लाख मोबाइल IMEI ब्लॉक किए गए हैं. प्रतिबिम्ब मॉड्यूल की मदद से अब तक 10,599 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है.

साइबर फ्रॉड से बचने के जरूरी उपाय

1 संदिग्ध कॉल, SMS या ईमेल से सावधान रहें

2 मजबूत पासवर्ड रखें और 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें

3 केवल HTTPS वेबसाइट्स का उपयोग करें

4 पब्लिक वाई-फाई से लॉगिन या बैंकिंग न करें

5 व्यक्तिगत जानकारी कभी साझा न करें

6 अपने डिवाइस का सॉफ्टवेयर अपडेट रखें

डिजिटल दुनिया जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है. ज़रूरत है जागरूकता और सतर्कता की. यदि आप लापरवाह हैं, तो अगला शिकार आप हो सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
 Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान शहीद, सुरक्षा बढ़ाई गई

Tomato

सेहत के लिए सुपरफूड है ये लाल सब्जी, बना सकता है आपको अंदर से स्ट्रॉन्ग और बाहर से ग्लोइंग!

GPT-5

GPT-5 की लॉन्चिंग की तैयारी में OpenAI, सैम ऑल्टमैन का AI ब्राउजर दे सकता है Chrome को टक्कर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home