• Friday, Mar 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

7,999 रुपये में आया Noise Master Buds 2: शानदार ऑडियो और 30 घंटे बैटरी से मचाएगा धमाल!

Noise Master Buds 2 भारत में लॉन्च हो गए है. इनमें 10mm ड्राइवर्स, 51dB ANC, 6 माइक ENC, 360° स्पैटियल ऑडियो और कुल 30 घंटे तक की बैटरी बैकअप का दावा किया गया है.

  • Samachaar Desk | 27 Feb 2026 04:56 PM
7,999 रुपये में आया Noise Master Buds 2: शानदार ऑडियो और 30 घंटे बैटरी से मचाएगा धमाल!

Noise Master Buds 2: घरेलू टेक ब्रांड Noise ने अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स Noise Master Buds 2 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। ये कंपनी की Master Buds सीरीज का नया मॉडल है. इन ईयरबड्स में बेहतर साउंड क्वालिटी, नॉइज कंट्रोल और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरिएंस देने के लिए तैयार किया गया है.

Noise Master Buds 2 की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. ये ईयरबड्स तीन रंगों – Aurum, Carbon और Mercury – में उपलब्ध हैं. ग्राहक इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं. प्री-सेल भी शुरू हो चुकी है, जिससे इच्छुक ग्राहक पहले से बुकिंग कर सकते हैं. इस कीमत पर ये मॉडल बाजार में मौजूद अन्य प्रीमियम ईयरबड्स को टक्कर देता नजर आता है.

ये भी पढें

  • ♦ 'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!
  • ♦ लौंग खाने के अनगिनत फायदे
  • ♦ Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

साउंड क्वालिटी और ड्राइवर्स

इन ईयरबड्स में 10mm के PU+ PEEK ड्राइवर्स दिए गए हैं. कंपनी के अनुसार, ये ड्राइवर्स संतुलित और साफ आवाज देने में मदद करते हैं. इसमें 'Sound by Boss' ट्यूनिंग का टैग भी दिया गया है, जिससे म्यूजिक का एक्सपीरिएंस और बेहतर होने का दावा किया गया है.

इसके अलावा, 360 डिग्री स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है. इसमें बिल्ट-इन सिक्स-एक्सिस IMU सेंसर लगाया गया है, जो हेड मूवमेंट के अनुसार ऑडियो इफेक्ट को एडजस्ट करता है.

नॉइज कैंसलेशन और कॉलिंग फीचर्स

Noise Master Buds 2 में 51dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट दिया गया है. इससे आसपास की अनचाही आवाज को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही, इसमें 6 माइक्रोफोन वाला एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) सिस्टम मौजूद है.

कंपनी का दावा है कि कॉल के दौरान ये सिस्टम बाहरी शोर को कम कर आवाज को साफ बनाता है. इसके अलावा, इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर बाहरी आवाज सुनी जा सकती है.

AI वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट

इन ईयरबड्स में AI आधारित वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है. ये नेचुरल भाषा कमांड को समझने में सक्षम बताया गया है. यूजर सवाल पूछ सकते हैं, जानकारी ले सकते हैं और कुछ कामों को वॉइस के जरिए नियंत्रित कर सकते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी ये डिवाइस अच्छा प्रदर्शन देने का दावा करता है. कंपनी के अनुसार, ईयरबड्स अकेले 6 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। चार्जिंग केस के साथ और ANC ऑन रहने पर कुल 30 घंटे तक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा, 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से लगभग 6 घंटे तक की बैटरी बैकअप मिलने का दावा किया गया है। ये फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें जल्दी में डिवाइस चार्ज करना होता है। कुल मिलाकर, Noise Master Buds 2 में साउंड, नॉइज कंट्रोल और बैटरी जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में एक नया विकल्प बनाते हैं।

संबंधित ख़बरें
Gold Rate Today 27 February sona chandi ka bhaw mcx rates

Gold Rate Today: सोने की चमक फीकी! 27 फरवरी को कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट

delhi liquor policy case kejriwal sisodia sanjay singh acquitted court big verdict

दिल्ली शराब नीति केस में बड़ा उलटफेर: अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपी बरी, कोर्ट के फैसले ने बदली सियासी तस्वीर

rashmika mandanna vijay deverakonda first appearance after wedding udaipur airport

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, दिखी खास झलक ...

image
Most Viewed
Punjab Weather Today

पंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट! तेज बारिश और हवाओं से गर्मी से राहत, इन जिलों में अलर्ट

IPL 2026

IPL 2026 का शेड्यूल जारी! पहले ही मैच में होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Char Dham Yatra 2026

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बड़ा फैसला! अब इन लोगों की एंट्री पर लग सकती है रोक, मंदिर समिति का ऐलान

G Khan wedding photos

जी खान ने शेयर की ‘शादी वाली’ तस्वीरें! फैंस हुए हैरान, सोनम बाजवा का नाम लेकर करने लगे ट्रोल

why late ac servicing can cost you this summer

AC Tips: गर्मी में एसी फेल? जानिए क्यों देर से सर्विसिंग करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है

Sukhpal Singh Khaira

पंजाब विधानसभा की ‘लाइव’ कवरेज पर बड़ा सवाल! विधायक ने कहा – कैमरे में दिखाया ही नहीं गया विपक्ष

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home