• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Apple iPhone 17 सीरीज, लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स तक लीक में हुआ बड़ा खुलासा!

iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्च डेट, मॉडल्स और फीचर्स को लेकर बड़ी जानकारी लीक हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple 9 सितंबर 2025 को iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है.

  • Samachaar Desk | 06 Aug 2025 06:45 PM
Apple iPhone 17 सीरीज, लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स तक लीक में हुआ बड़ा खुलासा!

Apple अपनी अगली iPhone सीरीज़ को लेकर भले ही अभी तक चुप है, लेकिन इंटरनेट पर इसका बज जबरदस्त है. एक नई रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्च डेट, संभावित फीचर्स और डिज़ाइन तक की जानकारियां सामने आ चुकी हैं. जर्मन टेक वेबसाइट iPhone-Ticker की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple 9 सितंबर 2025 को iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है.

लीक डॉक्युमेंट से हुआ बड़ा खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जानकारी एक लोकल मोबाइल कैरियर के इंटरनल डॉक्युमेंट से लीक हुई है. अक्सर मोबाइल कैरियर्स को Apple जैसी कंपनियां पहले ही लॉन्च डेट्स बता देती हैं ताकि वे अपनी मार्केटिंग और सेल्स स्ट्रैटेजी पहले से प्लान कर सकें. ऐसे में यह लीक विश्वसनीय मानी जा रही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

iPhone 17 Pro Max की तस्वीर ने बढ़ाया बज

कुछ ही दिन पहले iPhone 17 Pro Max की कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. दावा किया गया कि किसी ने इस डिवाइस को सड़क पर देखा और तुरंत उसकी फोटो क्लिक कर ली. सबसे हैरानी की बात ये रही कि यह फोटो अब तक की लीक रेंडर इमेज से काफी मेल खा रही थी. टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमैन ने भी इसे "वास्तविक" बताया है, जिससे इस लीक की सच्चाई को और बल मिला है.

लॉन्च की तारीख कितनी भरोसेमंद?

Apple बीते कई सालों से हर सितंबर में अपने नए iPhones लॉन्च करता आ रहा है. iPhone 16 भी 9 सितंबर 2024 को ही लॉन्च हुआ था. इस लिहाज़ से 9 सितंबर 2025 की तारीख पूरी तरह से ट्रेंड के मुताबिक लगती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं और डिलीवरी 19 सितंबर से शुरू होगी.

iPhone 17 सीरीज में क्या हो सकता है खास?

इस बार iPhone 17 सीरीज में चार मॉडल्स आने की संभावना है:

1. iPhone 17

2. iPhone 17 Pro

3. iPhone 17 Pro Max

4. iPhone 17 Air

iPhone 17 Air को लेकर खास चर्चा है क्योंकि ये अब तक का सबसे स्लिम और हल्का iPhone हो सकता है. इसका मुकाबला सीधे Samsung Galaxy S25 Edge से हो सकता है.

हालांकि Apple की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स ने iPhone 17 सीरीज़ को लेकर यूज़र्स की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है.

संबंधित ख़बरें
Bikram Majithia

बिक्रम मजीठिया की जमानत पर फैसला टला, मोहाली कोर्ट में 7 अगस्त को फिर होगी सुनवाई

Bhagwant Mann

पंजाब में मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: भगवंत मान सरकार का सख्त एक्शन, सीधे भेजे जाएंगे जेल

WhatsApp

WhatsApp ने 98 लाख अकाउंट्स को एक झटके में किया बैन, कहीं आपका नंबर तो नहीं शामिल?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home