• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Inbox में भरा पड़ा है कचरा? Gmail का ये नया Feature एक क्लिक में कर देगा साफ!

अगर आपका Gmail इनबॉक्स फालतू मेल से भर गया है और जरूरी ईमेल्स पढ़ना मुश्किल हो रहा है, तो Gmail का नया Manage Subscriptions फीचर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

  • Samachaar Desk | 10 Jul 2025 07:59 PM
Inbox में भरा पड़ा है कचरा? Gmail का ये नया Feature एक क्लिक में कर देगा साफ!

आज के डिजिटल युग में हर किसी के पास दर्जनों ईमेल सब्सक्रिप्शन्स होते हैं. न्यूजलेटर, प्रमोशनल ऑफर्स, डिस्काउंट अलर्ट आदि. ये ईमेल्स जितना जरूरी लगते हैं, उतनी ही जल्दी Gmail इनबॉक्स को भी भर देते हैं. इसी समस्या को हल करने के लिए Gmail ने ‘Manage Subscriptions’ नाम का एक नया फीचर पेश किया है, जो आपके इनबॉक्स को साफ और व्यवस्थित रखने में मदद करेगा.

अनवांटेड मेल्स से परेशान हैं? तो यह फीचर है आपके लिए

अगर आपका Gmail स्टोरेज फालतू ईमेल्स से भर गया है और जरूरी मेल्स ढूंढने में परेशानी हो रही है, तो ‘Manage Subscriptions’ फीचर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो हर दिन कई प्रमोशनल और ब्रॉडकास्ट ईमेल्स से जूझते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कैसे करता है यह फीचर काम?

यह फीचर Gmail इनबॉक्स को AI (Artificial Intelligence) की मदद से स्कैन करता है और सभी उन वेबसाइट्स व ब्रांड्स की एक सूची बनाता है जिन्हें आपने सब्सक्राइब किया है. इसके बाद यह सभी सब्सक्रिप्शन एक जगह दिखाता है, जहां से आप:

1. किसी भी मेल को आसानी से अनसब्सक्राइब कर सकते हैं

2. अनचाहे मेल को स्पैम या ब्लॉक कर सकते हैं

3. जरूरी मेल्स को वैसा ही बने रहने दे सकते हैं

इस फीचर को कैसे करें इस्तेमाल?

1. सबसे पहले Gmail ऐप खोलें

2. Promotions टैब पर क्लिक करें

3. सबसे ऊपर Manage Subscriptions का ऑप्शन दिखेगा

4. इस पर क्लिक करें — आपको सब्सक्रिप्शन की पूरी लिस्ट मिल जाएगी

5. अब आप एक-एक करके किसी भी ब्रांड को अनसब्सक्राइब कर सकते हैं

अभी किन प्लेटफॉर्म्स पर है उपलब्ध?

1. यह सुविधा अभी सिर्फ मोबाइल ऐप यूजर्स के लिए है यानी Android और iOS दोनों पर.

2. डेस्कटॉप वर्जन (वेब ब्राउजर) पर यह फीचर अभी उपलब्ध नहीं है.

क्यों है यह फीचर जरूरी?

Gmail का यह स्मार्ट फीचर उन यूजर्स के लिए वरदान है जो अपने इनबॉक्स को क्लीन और फोकस्ड रखना चाहते हैं. इससे न सिर्फ स्टोरेज खाली होगा बल्कि जरूरी मेल्स पर ध्यान देना आसान हो जाएगा.

संबंधित ख़बरें
kapil sharma

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी! खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी- जानें क्या था टारगेट

Health Tips

हेल्दी समझ कर खा रहे हैं जहर! ये 5 फूड्स बढ़ा रहे हैं आपका Weight, तुरंत छोड़ें

radhika yadav

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, पिता ने चलाई तीन गोलियां- प्रेम संबंध बना वजह?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home