• Friday, Feb 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में अगले 72 घंटे मुश्किल! घना कोहरा, शीतलहर और बारिश का अलर्ट-ऑरेंज चेतावनी जारी

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में 28 से 30 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 28 Jan 2026 01:37 PM
पंजाब में अगले 72 घंटे मुश्किल! घना कोहरा, शीतलहर और बारिश का अलर्ट-ऑरेंज चेतावनी जारी

पंजाब और चंडीगढ़ में 28 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक मौसम लोगों के लिए कड़क ठंड और घने कोहरे के साथ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है.

पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में ओले और बरसात के कारण अधिकतम तापमान में करीब 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. वर्तमान में तापमान सामान्य से लगभग 4.9 डिग्री कम है, जिससे ठंड और बढ़ गई है. बठिंडा में अधिकतम तापमान 18 डिग्री, जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढें

  • ♦ Sheikh Hasina: मैदान से बाहर, फिर भी गढ़ों में दिखा असर, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा ‘ना’ वोट
  • ♦ इन गलतियों की वजह से ब्लास्ट हो सकता है मोबाइल
  • ♦ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने फिर किया बड़ा हथियार सौदा, रूस से खरीदीं 288 S-400 मिसाइलें

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा. साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ जगहों पर शीतलहर चल सकती है. वहीं पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी बनी हुई है.

30 जनवरी से मौसम में बदलाव

उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण पंजाब में मौसम प्रभावित हो रहा है. यह सिस्टम उत्तर-पूर्वी अरब सागर से सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिमी राजस्थान होते हुए पंजाब तक फैल चुका है. 30 जनवरी की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बन्स उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक 28, 31 जनवरी और 1 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ी हलचल नहीं होने की संभावना है.

अगले तीन दिन का संक्षिप्त पूर्वानुमान

  • 29 जनवरी: कई जिलों में घना कोहरा, कुछ जिलों में शीतलहर.
  • 30 जनवरी: घना कोहरा और कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड.
  • 31 जनवरी: कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, अन्य जगह मौसम साफ रहेगा.
संबंधित ख़बरें
Aadhar App Launch

अब आधार सेंटर के चक्कर खत्म! आज लॉन्च होगा नया Aadhaar App, घर बैठे बदलेगा मोबाइल नंबर

SYL Dispute

SYL पर आर पार! CM मान का हरियाणा को अल्टीमेटम… पंजाब का पानी किसी को नहीं

chandigarh drug case

चंडीगढ़ में नशे का बड़ा खुलासा! पुलिस अफसर का बेटा निकला आइस सप्लायर, कार से 10 ग्राम ड्रग्स बरामद

image
Most Viewed
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: किस राशि को मिलेगा काम में बड़ा मौका और किसके रिश्तों में आएगी नई मिठास? जानिए आज का पूरा हाल

Panasonic

धूल भरे मौसम से नहीं होगी कूलिंग खराब! Panasonic के नए AC में आया खास DustBuster फीचर

Pragatisheel Punjab Investment Summit

पंजाब में लगेगा ‘निवेश का महाकुंभ’! 1.50 लाख करोड़ के दांव पर 5.20 लाख नौकरियां, 13 मार्च से मोहाली में बड़ा खेल!

rajpal yadav

Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में फंसे राजपाल यादव की जमानत खारिज, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी न करें ये गलतियां, नष्ट हो जाएगी सारी मेहनत

Valentine's Date Ideas

Valentine’s Day पर क्या है आपका प्लान? जानें ये 6 रोमांटिक आइडियाज जो बना देंगे आपके दिन को सुपर स्पेशल!

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home