• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

चंडीगढ़ में नशे का बड़ा खुलासा! पुलिस अफसर का बेटा निकला आइस सप्लायर, कार से 10 ग्राम ड्रग्स बरामद

Chandigarh Drug Case: चंडीगढ़ पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे की सप्लाई करने आए एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 10.1 ग्राम आइस बरामद हुई है. हैरानी की बात यह है कि पकड़ा गया युवक एक पुलिस अधिकारी का बेटा है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 28 Jan 2026 01:00 PM
चंडीगढ़ में नशे का बड़ा खुलासा! पुलिस अफसर का बेटा निकला आइस सप्लायर, कार से 10 ग्राम ड्रग्स बरामद

Chandigarh News: चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. चंडीगढ़ पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा सप्लाई करने आए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से खतरनाक नशीला पदार्थ आइस (मेथ) बरामद हुआ है. हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार युवक एक पुलिस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अभिषेक चंदेल के रूप में हुई है, जो जीरकपुर के बटलान इलाके का रहने वाला है. ANTF की टीम को पहले से ही सूचना मिली थी कि एक युवक कार के जरिए चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई देने आने वाला है. इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-28 और आसपास के इलाकों में चेकिंग शुरू की.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कार से भागने की कोशिश, पुलिस ने घेरकर पकड़ा

पुलिस को एक i20 कार संदिग्ध नजर आई, जिसे रुकने का इशारा किया गया. लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की. पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और कुछ दूरी के बाद कार को रोक लिया. इसके बाद युवक को कार से बाहर निकालकर उसकी तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान युवक के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ. जब इसका वजन किया गया तो यह 10.1 ग्राम आइस निकली. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

पढ़ा-लिखा युवक बना नशे का सप्लायर

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बीटेक की पढ़ाई की है और ऑनलाइन काम करता है. हालांकि, उसके शौक और खर्चे काफी ज्यादा थे, जिन्हें पूरा करने के लिए वह नशे की तस्करी के रास्ते पर चल पड़ा. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह नशा कहां से लाता था और चंडीगढ़ में किन लोगों को सप्लाई करता था.

पुलिस परिवार से होने के बावजूद कानून से नहीं बचा

जांच में सामने आया है कि आरोपी के पिता असम में केंद्रीय सशस्त्र बल में उच्च पद पर तैनात हैं, जबकि उसकी मां नोएडा में उसी बल से जुड़े एक वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं. इसके बावजूद पुलिस ने कानून के मुताबिक कार्रवाई की और आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी उसके माता-पिता को नहीं दी है. ANTF की टीम अब पूरे नशा नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी परिवार या पद से जुड़ा क्यों न हो.

संबंधित ख़बरें
Ajit Pawar

बारामती में बड़ा विमान हादसा, डिप्टी CM अजित पवार समेत 6 की मौत से महाराष्ट्र में शोक की लहर

Aadhar App Launch

अब आधार सेंटर के चक्कर खत्म! आज लॉन्च होगा नया Aadhaar App, घर बैठे बदलेगा मोबाइल नंबर

SYL Dispute

SYL पर आर पार! CM मान का हरियाणा को अल्टीमेटम… पंजाब का पानी किसी को नहीं

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home