• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

अब आधार सेंटर के चक्कर खत्म! आज लॉन्च होगा नया Aadhaar App, घर बैठे बदलेगा मोबाइल नंबर

Aadhaar App Launch: UIDAI ने आज नया Aadhaar App फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिससे आधार कार्ड से जुड़े कई काम अब घर बैठे किए जा सकेंगे. इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलने के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 28 Jan 2026 11:21 AM
अब आधार सेंटर के चक्कर खत्म! आज लॉन्च होगा नया Aadhaar App, घर बैठे बदलेगा मोबाइल नंबर

Aadhaar Card: आधार कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आज न्यू आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च करने जा रहा है. इस बात की जानकारी खुद UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए दी है. नए आधार ऐप के आने से लोगों को कई बड़ी राहत मिलने वाली है, खासकर उन लोगों को जो मोबाइल नंबर अपडेट कराने या आधार वेरिफिकेशन के लिए आधार सेंटर के चक्कर काटते थे.

अब तक आधार कार्ड में कोई भी बदलाव करवाने के लिए लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था. वहां लंबी लाइनें, भीड़ और समय की बर्बादी आम बात थी. लेकिन नए आधार ऐप के लॉन्च के बाद यह परेशानी काफी हद तक खत्म होने वाली है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

घर बैठे बदल सकेंगे आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर

न्यू आधार ऐप के फुल वर्जन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यूजर्स घर बैठे ही आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल सकेंगे. UIDAI के मुताबिक, ऐप के जरिए कहीं से भी नया मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकेगा. इससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि बुजुर्गों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी.

मोबाइल नंबर अपडेट होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आधार से जुड़े कई जरूरी काम जैसे OTP, बैंकिंग और सरकारी सेवाएं मोबाइल नंबर पर ही निर्भर करती हैं.

Want to change your mobile number in Aadhaar?
Aadhaar is expanding its service options to allow Aadhaar number holders to update their mobile number from anywhere, anytime.

The full version of the Aadhaar App arrives on 28 January 2026.#Aadhaar #AadhaarServices #MobileUpdate… pic.twitter.com/t6zNrUvDdY

— Aadhaar (@UIDAI) January 26, 2026

पहले से मौजूद है ऐप, अब मिलेंगे नए फीचर्स

न्यू आधार ऐप पहले से ही Android और iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, लेकिन अभी तक उसके सभी फीचर्स एक्टिव नहीं थे. आज लॉन्च होने वाले फुल वर्जन के बाद यूजर्स को इसके सारे फायदे मिल पाएंगे.

इस ऐप की मदद से यूजर आधार कार्ड शेयर करते समय अपनी निजी जानकारी हाइड कर सकेंगे. यानी आधार नंबर, जन्मतिथि और पूरा पता छुपाकर सिर्फ जरूरी जानकारी ही शेयर की जा सकेगी. इससे आधार से जुड़ी सुरक्षा भी और मजबूत होगी.

फोटोकॉपी की जरूरत खत्म

नए आधार ऐप के आने के बाद लोगों को अब हर जगह आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी. मोबाइल में ही डिजिटल आधार दिखाकर काम किया जा सकेगा. होटल, बैंक, ऑफिस या किसी अन्य जगह पर जरूरत पड़ने पर ऐप के जरिए सुरक्षित तरीके से आधार दिखाया जा सकेगा.

आधार सेंटर की भीड़ से मिलेगी राहत

अब तक मोबाइल नंबर बदलवाने या अपडेट के लिए लोगों को आधार सेंटर जाना पड़ता था, जहां भारी भीड़ के कारण काफी परेशानी होती थी. नए ऐप के जरिए ये काम ऑनलाइन होने से आधार सेंटर पर दबाव भी कम होगा.

कुल मिलाकर, नया आधार ऐप आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. यह न सिर्फ समय बचाएगा बल्कि आधार से जुड़ी सुरक्षा और सुविधा दोनों को बेहतर बनाएगा.

संबंधित ख़बरें
prashaant kumaar singh

विभीषण बनकर भाई की खोली कुण्डली, इस्तीफा देने वाले GST डिप्टी कमिश्नर पर गंभीर आरोप

Punjab News

ITBP के वरिष्ठ अधिकारियों का बेटा चंडीगढ़ में ड्रग्स सप्लाई करते गिरफ्तार, 10.1 ग्राम ‘आइस’ बरामद

Ajit Pawar

बारामती में बड़ा विमान हादसा, डिप्टी CM अजित पवार समेत 6 की मौत से महाराष्ट्र में शोक की लहर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home