• Wednesday, May 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

SYL पर आर पार! CM मान का हरियाणा को अल्टीमेटम… पंजाब का पानी किसी को नहीं

Punjab SYL dispute: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरियाणा के सीएम के साथ बैठक में साफ कर दिया कि SYL विवाद का हल आपसी सहमति से ही निकलेगा, लेकिन पंजाब के जल अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि राज्य के पास अतिरिक्त पानी नहीं है और जबरदस्ती फैसला हुआ तो कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 28 Jan 2026 12:09 PM
SYL पर आर पार! CM मान का हरियाणा को अल्टीमेटम… पंजाब का पानी किसी को नहीं

Punjab SYL Dispute: पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चले आ रहे सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद को लेकर एक बार फिर बातचीत हुई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक के दौरान साफ शब्दों में कहा कि इस मुद्दे का हल आपसी सहमति से निकाला जाना चाहिए, लेकिन पंजाब के जल अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा.

“पंजाब के पास देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं”

सीएम मान ने दो टूक कहा कि पंजाब के पास किसी दूसरे राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है. उन्होंने कहा कि हरियाणा हमारा पड़ोसी और बड़ा भाई जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पंजाब अपने हक का पानी छोड़ दे. मान ने स्पष्ट किया कि पंजाब के हिस्से की एक बूंद पानी भी किसी और को नहीं दी जा सकती.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

SYL नहर भावनात्मक और संवेदनशील मुद्दा

मुख्यमंत्री ने बताया कि SYL नहर केवल एक तकनीकी परियोजना नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों से जुड़ा एक भावनात्मक मुद्दा है. अगर इसे जबरदस्ती लागू किया गया, तो राज्य में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में पंजाब के पास SYL नहर के लिए ज़मीन तक उपलब्ध नहीं है.

पानी के बंटवारे में पहले ही नुकसान झेल रहा पंजाब

सीएम मान ने आंकड़ों के जरिए बताया कि तीन नदियों के कुल 34.34 मिलियन एकड़ फीट पानी में से पंजाब को सिर्फ 14.22 एमएएफ, यानी करीब 40 प्रतिशत हिस्सा ही मिलता है. बाकी 60 प्रतिशत पानी हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली को जाता है, जबकि इन राज्यों से होकर ये नदियां बहती तक नहीं हैं.

गहराता जल संकट, सूखता भूजल

मुख्यमंत्री ने पंजाब में बढ़ते जल संकट पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि सतही जल की कमी के कारण भूजल पर दबाव बढ़ गया है. पंजाब के 153 में से 115 ब्लॉक डार्क ज़ोन में पहुंच चुके हैं, जहां पानी का जरूरत से ज्यादा दोहन हो चुका है. उन्होंने बताया कि देश में सबसे ज्यादा भूजल निकासी पंजाब में हो रही है.

पंजाब देता है पानी, झेलता है बाढ़ का नुकसान

सीएम मान ने कहा कि पंजाब हमेशा दरियादिली दिखाता रहा है. अपनी जरूरतों को पीछे रखकर भी राज्य गैर-रिपेरियन राज्यों को पानी देता है, लेकिन जब बाढ़ आती है तो सारा नुकसान अकेले पंजाब को उठाना पड़ता है. इसलिए कोई भी फैसला लेते समय पंजाब के हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

साझा समाधान के लिए वर्किंग ग्रुप का सुझाव

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह पहला मौका है जब दोनों राज्य गंभीरता से समाधान की दिशा में सोच रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों का एक संयुक्त वर्किंग ग्रुप बनाने का सुझाव दिया, ताकि लगातार बातचीत के जरिए इस विवाद का शांतिपूर्ण हल निकाला जा सके.

इस बैठक में जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, प्रधान सचिव डॉ. रवि भगत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

संबंधित ख़बरें
Punjab News

ITBP के वरिष्ठ अधिकारियों का बेटा चंडीगढ़ में ड्रग्स सप्लाई करते गिरफ्तार, 10.1 ग्राम ‘आइस’ बरामद

Ajit Pawar

बारामती में बड़ा विमान हादसा, डिप्टी CM अजित पवार समेत 6 की मौत से महाराष्ट्र में शोक की लहर

Aadhar App Launch

अब आधार सेंटर के चक्कर खत्म! आज लॉन्च होगा नया Aadhaar App, घर बैठे बदलेगा मोबाइल नंबर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home